1. हिन्दी समाचार
  2. टेलीविजन
  3. Video-पंजाबी गायक गैरी संधू पर ऑस्ट्रेलिया में एक शो के हमला, पुलिस ने हमलावर को किया गिरफ्तार

Video-पंजाबी गायक गैरी संधू पर ऑस्ट्रेलिया में एक शो के हमला, पुलिस ने हमलावर को किया गिरफ्तार

पंजाबी सिंगर गैरी संधू (Garry Sandhu) पर हमला होने की बड़ी खबर सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार ऑस्ट्रेलिया में शो के दौरान गैरी संधू (Garry Sandhu) पर हमला हुआ है। हमलावर ने शो के दौरान स्टेज पर चढ़ कर गैरी संधू (Garry Sandhu) का गला पकड़ लिया।

By santosh singh 
Updated Date

सिडनी। पंजाबी सिंगर गैरी संधू (Garry Sandhu) पर हमला होने की बड़ी खबर सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार ऑस्ट्रेलिया में शो के दौरान गैरी संधू (Garry Sandhu) पर हमला हुआ है। हमलावर ने शो के दौरान स्टेज पर चढ़ कर गैरी संधू (Garry Sandhu) का गला पकड़ लिया। इस दौरान वहां पर मौजूद सिक्योरिटी ने उन्हें बचाया और हमलावर को काबू किया।

पढ़ें :- Mark Zuckerberg's luxurious mansion : मार्क जकरबर्ग ने खरीदा 335 करोड़ का आलीशान महल, जानें एरिया और खासियत

बताया जा रहा है कि, गैरी संधू (Garry Sandhu) पर ऑस्ट्रेलिया में एक शो के दौरान विवाद के बाद हमला किया गया। शो में आए एक उनके एक फैन ने उन्हें मारने की कोशिश की। आरोपी ने स्टेज पर चढ़कर गैरी संधू (Garry Sandhu) का गला पकड़ लिया। मौके पर मौजूद सिक्योरिटी गार्ड और पुलिस ने किसी तरह उक्त युवक को पकड़ स्टेज से नीचे उतारा और उसकी धुनाई की। इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है।

पढ़ें :- US-Canada Trade Deal : अमेरिका और कनाडा बीच ट्रेड डील कैंसिल, PM कार्नी ने ट्रंप सरकार को दी चेतावनी

अधिक मिली जानकारी के अनुसार स्टेज पर गाना गाते-गाते गैरी संधू (Garry Sandhu) ने दर्शकों की तरफ उंगली करके एतराज योग इशारा किया। इस एतराज योग इशारे पर भड़के युवक ने स्टेज पर चढ़ कर उन पर हमला कर दिया। बताया जा रहा है कि इस दौरान हमलावर और गैरी संधू (Garry Sandhu) के बीच काफी बहस और गाली-गलौज भी हुई। बता दें कि पंजाबी गायक गैरी संधू (Garry Sandhu) कई सुपर हिट गाने कर चुके हैं। वह जालंधर के गांव रूड़का कलां के रहने वाले हैं। फिलहाल यूनाइडेट किंगडम (UK) में ही रहते हैं।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...