1. हिन्दी समाचार
  2. टेलीविजन
  3. बॉम्बे हाईकोर्ट से कुणाल कामरा को बड़ी राहत, 17 अप्रैल तक बढ़ाई अंतरिम सुरक्षा, FIR रद्द करने की याचिका पर सुनवाई कल

बॉम्बे हाईकोर्ट से कुणाल कामरा को बड़ी राहत, 17 अप्रैल तक बढ़ाई अंतरिम सुरक्षा, FIR रद्द करने की याचिका पर सुनवाई कल

महाराष्ट्र के डिप्टी CM एकनाथ शिंदे (Maharashtra Deputy CM Eknath Shinde) पर पैरोडी सॉन्ग मामले में कॉमेडियन कुणाल कामरा (Comedian Kunal Kamra) को बॉम्बे हाईकोर्ट (Bombay High Court) ने सोमवार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने मुंबई पुलिस (Mumbai Police) की FIR में कामरा को दी गई अंतरिम सुरक्षा को 17 अप्रैल तक बढ़ा दिया है, जो आज समाप्त होने वाली थी।

By santosh singh 
Updated Date

मुंबई। महाराष्ट्र के डिप्टी CM एकनाथ शिंदे (Maharashtra Deputy CM Eknath Shinde) पर पैरोडी सॉन्ग मामले में कॉमेडियन कुणाल कामरा (Comedian Kunal Kamra) को बॉम्बे हाईकोर्ट (Bombay High Court) ने सोमवार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने मुंबई पुलिस (Mumbai Police) की FIR में कामरा को दी गई अंतरिम सुरक्षा को 17 अप्रैल तक बढ़ा दिया है, जो आज समाप्त होने वाली थी।

पढ़ें :- ‘तू है मेरी किरण’ में पति जहीर संग रोमांस करती नजर आएंगी अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा, फिल्म का पहला पोस्टर भी जारी

इसके अलावा कामरा ने अपने खिलाफ दर्ज मामले को रद्द करने की मांग करते हुए बॉम्बे हाईकोर्ट (Bombay High Court)  में याचिका भी दायर की है। उन्होंने अपनी याचिका पर सोमवार को तत्काल सुनवाई की मांग की थी। हालांकि, कोर्ट ने सोमवार को सुनवाई करने से इनकार कर दिया और मंगलवार, 8 अप्रैल को इस मामले में सुनवाई को मंजूरी दी है।

बता दें, कामरा ने 5 अप्रैल को हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी, जिसमें दावा किया गया है कि उनके खिलाफ दर्ज FIR संविधान से उन्हें मिले मौलिक अधिकारों का उल्लंघन है।

 कामरा का सारा कंटेंट Bookmyshow ने किया रिमूव

वहीं, टिकट बुकिंग प्लेटफॉर्म BookMyShow ने शनिवार को कॉमेडियन कुणाल कामरा (Comedian Kunal Kamra)  का नाम अपनी वेबसाइट की आर्टिस्ट्स लिस्ट से हटा दिया था। साथ ही कामरा से जुड़ा सारा कंटेंट भी वेबसाइट से रिमूव कर दिया है।

पढ़ें :- पेरिस फैशन वीक में बॉलीवुड की ब्यूटी क्वीन ऐश्वर्या राय बच्चन पर फैंस की टिकी नजरें,अभिनेत्री ने साझा की कुछ तस्वीरें

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...