1. हिन्दी समाचार
  2. पर्दाफाश
  3. Carrot Corn Soup Recipe: ब्रेकफास्ट में ट्राई करें सेहत और स्वाद से भरपूर गाजर कॉर्न सूप

Carrot Corn Soup Recipe: ब्रेकफास्ट में ट्राई करें सेहत और स्वाद से भरपूर गाजर कॉर्न सूप

गाजर सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है। इसका नियमित सेवन आंखों की समस्याओं से भी छुटकारा दिलाता है। आज हम आपको गाजर और कॉर्न का सूप बनाने का तरीका बताने जा रहे है।

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

Carrot Corn Soup Recipe: गाजर सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है। इसका नियमित सेवन आंखों की समस्याओं से भी छुटकारा दिलाता है। आज हम आपको गाजर और कॉर्न का सूप बनाने का तरीका बताने जा रहे है। यह एक एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर सूप है, जिसके सेवन से आपको विटामिन ए, सी, के, आयरन, पोटैशियम आदि भी प्राप्त होगा। किसी ना किसी रूप में ये सभी पोषक तत्व शरीर को हेल्दी रखने के लिए जरूरी होते हैं। तो चलिए जानते है इसकी रेसिपी।

पढ़ें :- राहुल गांधी, बोले- पीएम नरेंद्र मोदी पांच मिनट में साबित कर दूंगा कि वह 'देशद्रोही' हैं, एक साल के अंदर निपट जाएगी सरकार

गाजर और कॉर्न का सूप बनाने के लिए सामग्री

* एक कप फ्रोजन स्वीट कॉर्न
* लहसुन
* एक चम्मच चम्मच जैतून का तेल
* स्वादानुसार काली मिर्च
* एक कप कटा हुआ गाजर
* दो कटा हुआ प्याज
* दो चम्मच मक्खन
* एक कप पानी
* स्वादानुसार नमक

गाजर और कॉर्न का सूप बनाने की पूरी विधि

एक पैन में धीमी आंच पर पानी गर्म कर लें और इसमें गाजर और कॉर्न डालकर उबाल लें। इसके बाद कुछ देर छोड़ दे, फिर उबले हुए गाजर और कॉर्न की प्यूरी बना लें। मिडियम फ्लेम पर पैन रखकर उसमें तेल के साथ मक्खन डालें।
मक्खन मेल्ट होने के बाद पिसा हुआ लहसुन, बारीक कटा प्याज और बे लीफ डालें। इन सभी सामग्रियों को थोड़ी देर भूनें। सब भून जाने के बाद गाजर और कॉर्न की प्यूरी को पैन में डालें और ऊपर से थोड़ा से नमक और काली मिर्च छिड़के।
इसके बाद बची हुई गाजर को डालें और उबाल आने दें। एक बार उबाल आने के बाद आंच कम कर दें और कुछ देर तक पकने दें।
जब अच्छी तरह पक कर गाढ़ा हो जाए, तो इसे कटोरे में निकाल लें और धनिया पत्ती को गार्निश करें और गर्म-गर्म परोसें।

पढ़ें :- अखिलेश यादव , बोले- भाजपा जायेगी, काशी मुस्कुराएगी,बाबा विश्वनाथ ने डबल इंजन को डबल ज़ीरो कर दिया

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...