टीवी की टॉप एक्ट्रेस रुपाली गांगुली ने 5 अप्रैल को अपना 48वां जन्मदिन (Rupali Ganguly Birthday) मनाया. हसीना के जन्मदिन पर उनके परिवार, दोस्त और चाहने वालों ने बधाई दी. वहीं, टीवी इंडस्ट्री की ओर से भी हसीना को बधाई दी गईं. एक्ट्रेस के फैंस ने तो उन्हें ढेर सारे तोहफे भी भेजे.
Rupali Ganguly Birthday: टीवी की टॉप एक्ट्रेस रुपाली गांगुली ने 5 अप्रैल को अपना 48वां जन्मदिन (Rupali Ganguly Birthday) मनाया. हसीना के जन्मदिन पर उनके परिवार, दोस्त और चाहने वालों ने बधाई दी. वहीं, टीवी इंडस्ट्री की ओर से भी हसीना को बधाई दी गईं. एक्ट्रेस के फैंस ने तो उन्हें ढेर सारे तोहफे भी भेजे.
जिन्हें देख रुपाली गांगुली काफी खुश हो गईं. लेकिन दूसरी ही तरफ हसीना ने अपने फैंस से कुछ और ही डिमांड कर डाली. बर्थडे की रात को एक्ट्रेस इंस्टाग्राम पर लाइव आईं और उन्होंने फैंस को बताया कि उन्हें क्या गिफ्ट चाहिए. इतना ही नहीं उन्होंने कर्मा को लेकर भी बहुत कुछ कहा. चलिए जानते हैं.
रुपाली गांगुली ने लाइव वीडियो में अपने फैंस को बर्थडे विश और तोहफों के लिए शुक्रिया किया. इस दौरान उन्होंने फैंस की ओर से भेजे गए गिफ्ट की झलक भी दिखाई और एक नोट भी पढ़ा. जिसमें उन्होंने बारी-बारी से सभी के नाम भी लिए.
View this post on Instagram
पढ़ें :- Tiger Shroff Firing Case : मुंबई की एस्प्लेनेड कोर्ट ने चारों आरोपियों को 26 अक्तूबर तक पुलिस हिरासत में भेजा
लेकिन इसके बाद हसीना ने अपने फैंस से कुछ और ही डिमांड कर डाली. रुपाली ने कहा- ‘अगर आप लोग सच में मुझे कोई तोहफा देना चाहते हैं तो अपने घरवालों के नाम या फिर मेरे ही नाम से कुछ ना कुछ डोनेट कर दीजिए.’ ये बोलने के बाद हसीना कर्मा को लेकर भी बात करने लगीं और उन्होंने अपने फैंस से ये भी कहा कि अच्छे कर्म करिए क्योंकि कर्मा ही है जो यहां पर रह जाएंगे.