1. हिन्दी समाचार
  2. दुनिया
  3. Australia Storm : ऑस्ट्रेलिया में विनाशकारी तूफान से संपत्तियों को नुकसान, कई उड़ानें रद्द

Australia Storm : ऑस्ट्रेलिया में विनाशकारी तूफान से संपत्तियों को नुकसान, कई उड़ानें रद्द

ऑस्ट्रेलिया के सबसे अधिक आबादी वाले राज्य न्यू साउथ वेल्स (एनएसडब्ल्यू) में रविवार रात विनाशकारी तूफान से कई संपत्तियां नष्ट हो गईं। तूफान का असर देखते हुए 20 से अधिक उड़ानों को रद्द कर दिया गया। तूफान इतना तेज था कि सिडनी हार्बर ब्रिज का एक हिस्सा उखड़ गया।

By अनूप कुमार 
Updated Date

Australia Storm : ऑस्ट्रेलिया के सबसे अधिक आबादी वाले राज्य न्यू साउथ वेल्स (एनएसडब्ल्यू) में रविवार रात विनाशकारी तूफान से कई संपत्तियां नष्ट हो गईं। तूफान का असर देखते हुए 20 से अधिक उड़ानों को रद्द कर दिया गया। तूफान इतना तेज था कि सिडनी हार्बर ब्रिज का एक हिस्सा उखड़ गया।

पढ़ें :- जापान में 5.7 तीव्रता से आया भूकंप , दर्जनों लोग घायल, आपातकालीन संपर्क कार्यालय स्थापित

खबरों के अनुसार, रविवार रात सिडनी और न्यू साउथ वेल्स के अधिकांश हिस्सों में 100 किलोमीटर प्रति घंटे से अधिक की गति से हवाएं चलीं और भारी बारिश हुई तथा पूरे राज्य में व्यापक ब्लैकआउट से लोग प्रभावित हुए। मौसम विज्ञान ब्यूरो (बीओएम) ने सोमवार को पूर्वोत्तर एनएसडब्लू में अधिक भयंकर तूफान का पूर्वानुमान लगाया है।

तूफान के कारण सिडनी हार्बर ब्रिज से एक वर्ग मीटर की कंक्रीट और स्टील रोड प्लेट उखड़ गई, जिससे 25 कारें क्षतिग्रस्त हो गई। इसकी वजह से पुल पर यातायात व्यवस्था बाधित हुई।

एनएसडब्लू के परिवहन सचिव जोश मरे ने कहा कि राज्य सरकार वाहनों की मरम्मत का खर्च वहन करेगी।

पढ़ें :- US Midterm Result 2026 : रिपब्लिकन पार्टी में बड़ी फूट का दावा, ट्रम्प का साथ छोड़ सकते हैं विदेश मंत्री रूबियो, उपराष्ट्रपति वेंस भी बना रहे हैं दूरी
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...