Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. पर्दाफाश
  3. कांशीराम जी का अथक संघर्ष और समर्पण हम सभी के लिए प्रेरणा : राहुल गांधी

कांशीराम जी का अथक संघर्ष और समर्पण हम सभी के लिए प्रेरणा : राहुल गांधी

By Abhimanyu 
Updated Date

Kanshiram Birth Anniversary : लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने रविवार को बहुजन समाज पार्टी के संस्थापक कांशी राम को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर राहुल गांधी ने कहा कि गरीबों, दलितों और वंचितों के अधिकारों के लिए उनका अथक संघर्ष और समर्पण “हमारे लिए प्रेरणा का स्रोत है।

पढ़ें :- पिछली सरकारों ने पाकिस्तान पर दिखाया नरम रुख, बंगाल में अवैध प्रवासियों को नहीं बसने देंगे- भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन

राहुल गांधी ने एक्स पोस्ट में कहा, “बहुजन नायक मान्यवर कांशीराम जी की जयंती पर उन्हें सादर नमन। गरीबों, दलितों और वंचितों के अधिकारों के लिए उनका अथक संघर्ष और समर्पण हम सभी के लिए प्रेरणा है।उनका मानना था संविधान ही दलितों, पिछड़ों और वंचितों की असली ताकत है। वही संविधान आज खतरे में है – बाबा साहेब के संविधान की शपथ ले कर सत्ता में बैठने वाले ही उसको कमज़ोर करने पर तुले हैं।”

कांग्रेस सांसद ने आगे कहा, “जब तक सत्ता में भागीदारी नहीं, तब तक न्याय संभव नहीं – कांशीराम जी की विरासत यही कहती है। सामाजिक न्याय का यह सपना अधूरा नहीं रहेगा। कांग्रेस पार्टी बहुजन समाज की भागीदारी, सम्मान और संविधान की रक्षा के लिए पहले भी खड़ी थी, आज भी है और हमेशा रहेगी।”

Advertisement