Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. कर्नाटक में होने जा रहा है नेतृत्व परिवर्तन: कल मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे सकते हैं सिद्धारमैया, भेजे जा सकते हैं राज्यसभा

कर्नाटक में होने जा रहा है नेतृत्व परिवर्तन: कल मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे सकते हैं सिद्धारमैया, भेजे जा सकते हैं राज्यसभा

By शिव मौर्या 
Updated Date

नई दिल्ली। कर्नाटक में लंबे समय से नेतृत्व परिवर्तन की अटकलें चल रही हैं। अब वो दिन आ चुका है, जब कर्नाटक में नेतृत्व परिवर्तन होने जा रहा है। दरअसल, मंगलवार को इसको लेकर हुई बैठक के बाद अटकलों का बाजार अब गर्म है। गुरुवार को मुख्यमंत्री सिद्धारमैया अपने पद से इस्तीफा दे सकते हैं। सूत्रों की माने तो उन्होंने इसके लिए राजभव में सुबह 10:30 बजे का समय मांगा है। इससे पहले वो डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार के साथ नाश्ते पर बैठक करेंगे और इसके बाद अपना इस्तीफा देंगे। वहीं, सिद्धारमैया के इस्तीफे के बाद ​डीके शिवकुमार कर्नाटक के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे।

पढ़ें :- कर्नाटक में सीएम की कुर्सी को लेकर आखिर क्या चल रहा? केसी वेणुगोपल ने बताया कांग्रेस शीर्ष नेतृत्व के साथ बैठक में किस बात की हुई चर्चा

नई दिल्ली में कांग्रेस आलाकमान के साथ हुई चर्चाओं के बारे में जब सिद्धारमैया से पूछा गया तो उन्होंने कहा कल बात करूंगा। वहीं, राज्य के गृहमंत्री जी परमेश्वर ने कहा कि, पार्टी के नेता कांग्रेस आलाकमान की के फैसले का पालन करेंगे। परमेश्वर ने यह भी बताया कि पार्टी के महासचिव और कर्नाटक प्रभारी रणदीप सिंह सुरजेवाला प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करेंगे। वे इस मुद्दे पर स्पष्टीकरण देंगे। उन्होंने कहा, हम आलाकमान के फैसले का पालन करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। जो भी मामला हो, आलाकमान ही निर्णय लेगा।

सूत्रों की माने ​मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद सिद्धरमैया को राज्यसभा भेजा जाएगा। इसको लेकर पार्टी के आलाकमान से बात फाइनल हो गयी है। सूत्रों ने यह भी बताया कि मुख्यमंत्री ने गुरुवार को कैबिनेट मंत्रियों की एक बैठक बुलाई है। इस संबंध में सभी मंत्रियों को मंगलवार रात संदेश भेजे गए थे। राजनीतिक घटनाक्रमों के बीच, कई मंत्री और वरिष्ठ विधायक मुख्यमंत्री के आवास पर पहुंचना शुरू हो गए हैं। इनमें सामाजिक कल्याण मंत्री एचसी महादेवप्पा भी शामिल हैं। सिद्धारमैया खेमे के कुछ समर्थक उनके इस्तीफे का विरोध कर रहे हैं।

Advertisement