अलीगढ़। अलीगढ़ के सिविल लाइन क्षेत्र में हिंदूवादी नेता सचिव राघव के साथ मारपीट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। वायरल हो रहे वीडियो में दिख रहा है कि, कुछ आक्रोशित लोग सचिन को खींचते हुए नजर आ रहे हैं। इस दौरान जमकर नारेबाजी भी हुई। बताया जा रहा है कि, पीड़ित क्षत्रिय युवा करणी सेना का जिलाध्यक्ष है। वहीं, वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले का संज्ञान लिया है।
पढ़ें :- स्टेट नेशनल होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज व हॉस्पिटल गोमती नगर के डॉ. जितेंद्र कुमार को एसोसिएट प्रोफेसर पद पर पदोन्नति के साथ अलीगढ़ हुआ तबादला, ओपीडी पर पड़ सकता है असर
दरअसल, बीते दिनों यूजीसी के विरोध में एक सवर्ण महापंचायत आयोजित की गयी थी। इस दौरान एक टिप्पणी को लेकर माहौल काफी गरम हो गया। बताया जा रहा है कि, उस पंचायत में सचिन भी मौजूद था। पंचायत में किसी ने जाटव और वाल्मीकि समाज पर एक विवादित टिप्पणी की थी। इसको लेकर वाल्मीकि समाज के लोग काफी आक्रोशित थे। इसके विरोध में सिविल लाइन इलाके में कुछ लोगों ने सचिन को पकड़ लिया और उसके साथ मारपीट की।
अलीगढ़ में करणी सेना के जिलाध्यक्ष सचिन राघव को पीटा गया जूलूस निकाला गया जय भीम के नारे लगवाए गए pic.twitter.com/PJrlKHpdtK
— Tushar Srivastava (@TusharSrilive) September 17, 2026
पढ़ें :- UP Heavy Rain Alert : यूपी में मानसून ने पकड़ी रफ्तार, आज से इन जिलों के लिए भारी बारिश का अलर्ट
वायरल वीडिया में दिख रहा है कि, मारपीट करने वाले ‘जय भीम’ के नारे भी लगा रहे थे। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पुलिस ने सचिन राघव की शिकायत पर मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं, वायरल वीडियो में दिख रहा है कि, कैसे सचिन राघव पर लोगों ने हमला किया है और उन्हें दौड़ा—दौड़कर थप्पड और बेल्ट से पिटाई कर रहे हैं। इस दौरान सचिन हाथ जोड़कर माफी मांगते दिखे।