Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. Kartik Purnima 2025 : कार्तिक पूर्णिमा पर क्या है गंगा स्नान का शुभ मुहूर्त ? दीपदान से मिलता है अक्षय पुण्य

Kartik Purnima 2025 : कार्तिक पूर्णिमा पर क्या है गंगा स्नान का शुभ मुहूर्त ? दीपदान से मिलता है अक्षय पुण्य

By अनूप कुमार 
Updated Date

Kartik Purnima 2025 :  हिंदू धर्म में कार्तिक पूर्णिमा का दिन बहुत पवित्र माना जाता है। कार्तिक मास की पूर्णिमा को कार्तिक पूर्णिमा कहा जाता है। यह दिन कार्तिक मास के अंत और अगले महीने मार्गशीर्ष की शुरुआत का प्रतीक है। धर्म ग्रंथों में इस दिन गंगा स्नान का विशेष महत्व बताया गया है। इसी दिन देव दीपावली और गुरु नानक जयंती जैसे बड़े त्योहार भी मनाए जाते हैं।  पौराणिक मान्यता के अनुसार, इस दिन दान करने से परिवार में सुख और समृद्धि का आगमन होता है। र्तिक पूर्णिमा के दिन दीपदान और भगवान लक्ष्मी-नारायण व शिव जी की पूजा करने से अक्षय पुण्य मिलता है और मां लक्ष्मी की विशेष कृपा प्राप्त होती है।

पढ़ें :- Brahma Temple: पुष्कर क्यों है ब्रह्मा जी की धरती? कमल की पंखुड़ी से सावित्री के श्राप तक की पूरी कहानी

इस साल कार्तिक पूर्णिमा 2025, बुधवार 5 नवंबर 2025 को मनाई जाएगी। इस दिन देशभर में भक्त गंगा स्नान और अन्य धार्मिक कार्यों में भाग लेकर ईश्वर का आशीर्वाद प्राप्त करेंगे।

पूर्णिमा तिथि
पूर्णिमा तिथि शुरू – 4 नवंबर 2025 रात 10:36 बजे
पूर्णिमा तिथि समाप्त – 5 नवंबर 2025 रात 6:48 बजे
गंगा स्नान का शुभ मुहूर्त -सुबह 4:52 से 5:44 बजे तक

विष्णु सहस्रनाम मंत्र का जाप

इस दिन विष्णु सहस्रनाम, श्रीमद् भागवत गीता या सत्यनारायण कथा का पाठ करना बहुत शुभ होता है। “ॐ नमो भगवते वासुदेवाय” मंत्र का जाप भी विशेष फलदायी माना जाता है।

पढ़ें :- Kartik Purnima 2025 : कार्तिक पूर्णिमा पर मंदिर में प्रज्वलित करें करें घी का दीपक, लक्ष्मी पूजन से अचानक प्राप्त होगा धन
Advertisement