Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. करवा चौथ 2021: आपके शहर में इस समय दिखेगा चांद , भगवान भोलेनाथ से अमर सुहाग होने का आर्शिवाद मिलेगा

करवा चौथ 2021: आपके शहर में इस समय दिखेगा चांद , भगवान भोलेनाथ से अमर सुहाग होने का आर्शिवाद मिलेगा

By अनूप कुमार 
Updated Date

करवा चौथ 2021: करवा चौथ (Karwa Chauth) के दिन सुहागिन महिलाएं (Married Women) अपने पति की लंबी उम्र के लिए निर्जला व्रत रखती हैं। इस साल यह व्रत 24 अक्‍टूबर 2021 को रखा जाएगा। करवा चौथ का व्रत सुख-समृद्धि और पति की लंबी आयु के लिए समर्पित होता है। यह व्रत कार्तिक महीने के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी को रखा जाता है, जो कि इस साल 24 अक्‍टूबर 2021 को है। निर्जला व्रत होने के कारण यह व्रत बहुत कठिन होता है। इसके अलावा भी व्रत को लेकर कुछ जरूरी नियमों का पालन करना अनिवार्य बताया गया है।

पढ़ें :- Ek Mukhi Rudraksha : एकमुखी रुद्राक्ष शक्ति- ऊर्जा का प्रबल स्रोत माना जाता है , धारण करने से व्यक्ति का आत्मविश्वास बढ़ता है

करवा चौथ के दिन महिलाएं बड़े ही श्रद्धा भाव से भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा करती हैं। इस दिन व्रत में शिव, पार्वती, कार्तिकेय, गणेश के साथ चंद्रमा की भी पूजा की जाती है। करवा चौथ का चांद (Karwa Chauth Moon) रोहिणी नक्षत्र में निकलेगा। चंद्रमा के दर्शन रात 8:30 बजे होंगे। आइए जानते हैं भारत के प्रमुख शहरों में किस समय दिखाई देगा चांद।

करवा चौथ पर चंद्रोदय का समय

दिल्ली- 08 बजकर 07 मिनट पर
हरियाणा- 08 बजकर 10 मिनट पर
नोएडा- 08 बजकर 06 मिनट पर
गाजियाबाद- 08 बजकर 06 मिनट पर
चंडीगढ़- 08 बजकर 03 मिनट पर
लुधियाना- 08 बजकर 07 मिनट पर
मेरठ- 08 बजकर 03 मिनट पर
लखनऊ- 07 बजकर 56 मिनट पर
कानपुर- 08 बजकर 00 मिनट पर
प्रयागराज- 07 बजकर 56 मिनट पर
इंदौर- 08 बजकर 56 मिनट पर
मुरादाबाद- 07 बजकर 58 मिनट पर
मुंबई- 08 बजकर 45 मिनट पर
कोलकाता- 07 बजकर 34 मिनट पर
जयपुर- 08 बजकर 17 मिनट पर
पटना – 07 बजकर 46 मिनट पर

पढ़ें :- Shaniwar Ke Upay : शनिवार के दिन करें ये उपाय , मिलेगी शनि दोष से मुक्ति
Advertisement