Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. अरुण कुमार सक्सेना को कायस्थ संघ अंतर्राष्ट्रीय ने दी बधाई

राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. अरुण कुमार सक्सेना को कायस्थ संघ अंतर्राष्ट्रीय ने दी बधाई

By संतोष सिंह 
Updated Date

लखनऊ । यूपी की बरेली की 124 शहर विधानसभा सीट हैट्रिक लगाकर जीत दर्ज करने वाले बीजेपी विधायक डॉ. अरुण कुमार सक्सेना (BJP MLA Dr. Arun Kumar Saxena) को योगी सरकार में राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) बनाया है। डॉ. अरुण कुमार सक्सेना योगी आदित्यनाथ की सरकार में शुक्रवार को पहली बार मंत्री बने हैं। डा. सक्सेना इकलौते कायस्थ मंत्री हैं, जिन्हें योगी मंत्रिमंडल में जगह मिली है।

पढ़ें :- शतरंज की कुछ चालें बाक़ी हैं, थोड़ा इंतज़ार कीजिए...राहुल गांधी को रायबरेली से प्रत्याशी बनाए जाने पर बोले जयराम रमेश

इस पर खुशी व्यक्त करते हुए कायस्थ संघ अंतर्राष्ट्रीय (Kayastha Sangh International) के अध्यक्ष दिनेश खरे ने डॉ. अरुण कुमार सक्सेना व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि योगी मंत्रिमंडल में कायस्थ समाज को प्रतिनिधित्व बीजेपी ने कायस्थ समाज का मान बढ़ाया है। हालांकि इसके साथ ही उन्होंने कहा कि संख्या के लिहाज से हमारी मंत्रिमंडल में संख्या अधिक होनी चाहिए । इस मौके पर डा. सक्सेना ने भी श्री खरे को आश्वस्त किया कि वह समाज की बेहतरी के लिए जो भी बन सकेगा, वह करेंगे।

शनिवार को यूपी की राजधानी लखनऊ में डा. अरुण सक्सेना से मुलाकात कर उनको बधाई देते हुए दिनेश खरे ने कहा कि कायस्थ समाज ने हर जगह भाजपा के कायस्थ उम्मीदवारों को ही नहीं, बल्कि हर प्रत्याशी को जिताने की पूरी कोशिश की। इस मौके पर श्री खरे ने कहा कि श्री सक्सेना की सादगी, साफ-सुथरी छवि सरकार के लिए बेहतर मानी गई। इसीलिए वे भाजपा संगठन की बरेली मंडल के 20 विधायकों में सबसे पहली पसंद बने।

बता दें कि डॉ. अरुण कुमार सक्सेना एमबीबीएस हैं। वह शहर में एक हॉस्पिटल चलाते हैं। उनको बच्चों का काफी अच्छा डॉक्टर माना जाता है। डॉ. अरुण ने 2007 विधानसभा चुनाव सपा के टिकट पर शहर विधानसभा से लड़ा था, मगर, हार गए थे। इसके बाद भाजपा के टिकट पर 2012, 2017 और 2022 के चुनाव जीतकर विधायक बने और राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) बनाए गए हैं। डॉ. अरुण कुमार सक्सेना ने भाजपा को लगातार तीन बार जीत दिलाई है।

 

पढ़ें :- Lok Sabha Elections 2024: सपा ने कैसरगंज से भगत राम मिश्रा और फतेहपुर से नरेश उत्तम पटेल को बनाया प्रत्याशी

 

 

Advertisement