मुंबई। KC Bokadia, सिनेमा जगत में आज का अर्जुन, इंसानियत के देवता और लाल बादशाह जैसी अन्य समाजिक मुद्दों से जुड़ी फिल्में बनाने के लिए जाने जाते है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि सात साल बाद इसी साल KC Bokadia एक समाजिक नाटक ‘तीसरी बेगम’ (Teesri Begum) लेकर आए थे। यह फिल्म पहले सेंसर बोर्ड में अटकी रही और जैसे ही यह फिल्म बड़े पर्दे पर आई तो ढ़ेर सारी विवादों से घिरी रही। यही फिल्म OTT पर दो महीने बाद आनेवाली है।
पढ़ें :- केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल विधेयक 2026 पर विपक्ष के सांसद ने जताया कड़ा विरोध, पीएम नरेंद्र मोदी को लिखा पत्र
तीसरी बेगम की स्टार कास्ट
‘तीसरी बेगम’ 22 मई 2026 को देश भर के सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। केसी बोकाडिया इस फिल्म का लेखन, निर्देशन और निर्माण किया था। फिल्म में जरीना वहाब, कायनात अरोड़ा, रचना श्याम, मुग्धा गोडसे और असरार खान मुख्य भूमिकाओं में थीं।
क्या है तीसरी बेगम की कहानी?
इस फिल्म की कहानी एक सीधी—साधी पूजा के आस—पास घूमती है। इसमें बब्बन खान बहुत ही शातिर व्यक्ति है जिसकी चालाकियों में फसकर पूजा उससे शादी कर लेती है और धर्म बदलकर नगमा बन जाती है। फिर बाद में बब्बन खान की पहले से ही दो और पत्नियों के बारे में पता चलता है। हांलाकि यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही थी। अब यह फिल्म फिर से Waves OTT पर इसी महिने 18 जुलाई से स्ट्रीम होगी।
विवादों में रही थी फिल्म
आपको बता दे कि यह फिल्म जब आई थी तो इस फिल्म के एक सीन को लेकर काफी बवाल मचा था। इस सीन में बब्बर खान जय श्री राम बोलता है। हांलाकि सेंसर बोर्ड ने फिल्ममेकर को वह सीन हटाने का आदेश दिया था। लेकिन KC Bokadia ने बॉम्बे हाई कोर्ट में इस निर्देश को चुनौती दी। शुरूआती में बोकाडिया ने कहा था कि वह किसी भी कीमत पर इस सीन और उससे जुड़े डायलॉग को नहीं हटाएंगे। हालांकि, बाद में उन्होंने यह सीन हटा दी और उसके बाद यह सेंसर बोर्ड द्वारा पास हो गया। यह फिल्म सच्ची घटना पर आधारित है।