Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. पर्दाफाश
  3. वीडी सतीशन को CM नामित करने पर KC वेणुगोपाल की आयी पहली प्रतिक्रिया, जानिए क्या कहा

वीडी सतीशन को CM नामित करने पर KC वेणुगोपाल की आयी पहली प्रतिक्रिया, जानिए क्या कहा

By Abhimanyu 
Updated Date

Kerala’s New CM V.D. Satheesan : केरलम में वीडी सतीशन (V.D. Satheesan) राज्य के नए मुख्यमंत्री होंगे। कांग्रेस पार्टी ने गुरुवार को प्रेस वार्ता के माध्यम से इनके नाम की घोषणा की। जिस पर कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल की भी प्रतिक्रिया सामने आयी है, जो मुख्यमंत्री पद की दौड़ में शामिल थे। उन्होंने कहा कि वह कांग्रेस आलाकमान फैसले का स्वागत करते हैं।

पढ़ें :- केरल का मुख्यमंत्री कौन? दावेदारों की लिस्ट में केसी वेणुगोपाल समेत इनका नाम

कांग्रेस ने गुरुवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर केरल के अगले मुख्यमंत्री के नाम की घोषणा की। जिसके बाद के.सी. वेणुगोपाल ने पत्रकारों से बातचीत में कहा, “अंतिम फ़ैसला आ गया है, और कांग्रेस आलाकमान ने केरल सरकार के लिए मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार के तौर पर वी.डी. सतीशन को चुना है। मैं इस फ़ैसले का पूरे दिल से स्वागत करता हूं। मैं वी.डी. सतीशन को इस पद के लिए बधाई देता हूं।”

वेणुगोपाल ने आगे कहा, “मुझे लगता है कि केरल की जनता ने UDF के पक्ष में एक बड़ा जनादेश दिया है। वी.डी. सतीशन के नेतृत्व वाली सरकार, केरल की जनता की उम्मीदों और वादों को पूरा कर सकती है। निश्चित रूप से, हम केरल सरकार के साथ पूरी तरह से खड़े हैं।”

कांग्रेस महासचिव ने कहा, “राहुल गांधी और प्रियंका गांधी ने स्थिति और फ़ैसला लेने की प्रक्रिया पर चर्चा की। उन्होंने मुझे बुलाया, मेरी राय पूछी और हम सबने इस पर चर्चा की… मैं विधायकों, पार्टी कार्यकर्ताओं और पार्टी पदाधिकारियों का शुक्रिया अदा करता हूँ कि उन्होंने मुझे इतना समर्थन दिया। आख़िरकार, पार्टी ने एक फ़ैसला लिया और एक सच्चे कांग्रेसी के तौर पर हम सब पार्टी के फ़ैसले के साथ हैं।”

पढ़ें :- महिला आरक्षण पर प्रियंका गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस, बोलीं- कल लोकतंत्र की हुई एक बड़ी जीत, पुराने बिल को हमारा पूरा समर्थन
Advertisement