गर्मियों के मौसम में अधिकतर लोग खाने पीने की चीजें खराब न हो और फलों और सब्जियों को ताजा बनाये रखने के लिए फ्रिज में रख देते है। कुछ फल ऐसे होते हैं जिन्हें फ्रिज में रखना आपकी हेल्थ बिगाड़ सकता है। आइए जानते है किन फलों को फ्रिज में नहीं रखना चाहिए।
पढ़ें :- पीएम मोदी के जन्मदिन पर दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने अंग दानकर पेश की अनूठी मिसाल, मरणोपरांत भी धड़केगा दिल
गर्मियों में तरबूज की भरमार रहती है और इसे ठंडा ठंडा खाना खूब अच्छा भी लगता है। पर क्या आप जानते हैं तरबूज को फ्रिज में रखकर नहीं खाना चाहिए। ऐसा करने से इसमें मौजूद पोषक तत्व नष्ट हो जाते है। ऐसे में तरबूज का सेवन सेहत के लिए हानिकारक हो सकता है।
क्योंकि जब तरबूत को काटा जाता है तो इसमें बैक्टीरिया पनपने लगते है। लंबे समय तक कटा हुआ तरबूज फ्रिज में रखने से सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकता है। इसके अलावा केला भी ऐसा फल है जिसे फ्रिज में नहीं रखना चाहिए। ऐसा करने से केला जल्दी खराब हो जाता है।
पढ़ें :- Roti Flour : रोजाना की ऊर्जा के लिए चोकरयुक्त गेहूं का आटा, चुस्ती-फुर्ती बरकरार रहेगी
इसके अलावा संतरा और अन्य खट्टे फलों को भी फ्रिज में नहीं रखना चाहिए। क्योकि खट्टे फलों में एसिड की मात्रा अधिक होती है जो कि फ्रिज की ठंडक को बर्दाश्त नहीं कर पाते और धीरे धीरे सूखने लगते है।
पपीता बेहद मुलायम फल होता है, फ्रिज में इसे रखने से इसके स्वाद में बदलाव आ जाता है। वहीं फ्रिज में पपीता रखने से यह जल्दी खराब होने लगता है। फ्रिज में आड़ू को भी नहीं रखना चाहिए। आड़ू को फ्रिज में रखने से स्वाद और बनावट में बदलाव आ जाता है।