नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने गुरुवार को दावा किया कि उनका इंस्टाग्राम अकाउंट (Instagram Account) भारत में प्रतिबंधित कर दिया गया है। दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री (Former Chief Minister of Delhi) ने मेटा (Meta) से इस कदम पर सवाल किया है। उन्होंने आरोप लगाया कि स्पष्टीकरण मांगने के बार-बार के प्रयासों के बावजूद कंपनी कोई जवाब नहीं दे पाई।
पढ़ें :- कांग्रेस, बोली-मोदी सरकार का नया ‘मास्टर स्ट्रोक’, त्यौहारों से पहले ‘चीनी घोटाला’
पीएम मोदी के सामने इतना न झुकें : केजरीवाल
केजरीवाल ने एक्स पर एक पोस्ट में मार्क जुकरबर्ग (Mark Zuckerberg) के नेतृत्व वाली कंपनी से अपने अकाउंट पर लगाए गए प्रतिबंध को लेकर सवाल उठाया। उन्होंने मेटा (Meta) पर तंज कसते हुए कहा कि वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) के सामने इतना न झुकें। केजरीवाल ने यह भी सुझाव दिया कि यह कदम केंद्र सरकार के इशारे पर उठाया गया हो सकता है।
Hi @Meta @metaindia
Why have you restricted my account? Verbal enquiries at your India office revealed that my account has been restricted in India and is unavailable in India. Why? Noone in your office is giving any reasons. Noone is suggesting how restrictions can be removed.… pic.twitter.com/4JThAqFMon
पढ़ें :- नितिन गडकरी के बयान से चढ़ा सियासी पारा, बोले- अब नई पीढ़ी को काम सौंप कर पुरानी पीढ़ी को उनका करना चाहिए मार्गदर्शन
— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) August 6, 2026
अकाउंट प्रतिबंध पर उठाए सवाल
अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने अपने एक्स पोस्ट में मेटा इंडिया से सीधे पूछा कि उनका अकाउंट क्यों प्रतिबंधित किया गया है। उन्होंने बताया कि मेटा के भारत कार्यालय में मौखिक पूछताछ से पता चला कि उनका अकाउंट भारत में प्रतिबंधित है। उन्होंने कहा कि कार्यालय में कोई भी व्यक्ति प्रतिबंध का कारण नहीं बता रहा है। कोई यह भी नहीं बता रहा कि प्रतिबंध कैसे हटाया जा सकता है।
मेटा को केजरीवाल ने भेजा ईमेल
पढ़ें :- Sugar Price Hike : अरविंद केजरीवाल बोले- गन्ने से एथनॉल बनाना शुरू किया, नतीजन चीनी की कमी हो गई
अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने बताया कि प्रतिबंध के संबंध में भेजे गए सभी ईमेल का कोई जवाब नहीं मिला है। उन्हें केवल सामान्य संदेश ही मिले हैं। उन्होंने इस सेवा को ‘बहुत खराब’ बताया। अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने मेटा को चेतावनी दी कि यदि वह प्रधानमंत्री के सामने इतना झुकेगी, तो वह भारत में केवल अपना ही अकाउंट चलाने की अनुमति देंगे।