नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी के प्रमुख और दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल अब सड़कों पर उतर आए हैं। मुख्यमंत्री आतिशी और पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया के साथ केजरीवाल आज Delhi University के North Campus में सड़क का निरीक्षण किए। इस दौरान उन्होंने कहा, अब मैं बाहर आ गया हूँं, जनता के सभी रुके हुए काम तेज़ी से पूरे कराए जाएंगे।
पढ़ें :- संजय निषाद ने यूपी विधान चुनाव से पहले बीजेपी को दिया अल्टीमेटम, आरक्षण पर फैसला करो, वरना दूसरा दरवाजा देखेंगे
इसके साथ ही उन्होंने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा कि, उन्होंने मुझे जेल भेजकर दिल्ली के काम रोक दिए थे। सड़कें भी ख़राब हो गईं। उनका यही मक़सद था। आज मैंने मुख्यमंत्री आतिशी जी के साथ दिल्ली यूनिवर्सिटी में एक सड़क का निरीक्षण किया। इस सड़क को भी जल्दी ठीक किया जाएगा, दिल्ली की बाक़ी सड़कों को भी जल्द ठीक कराया जाएगा। अब मैं वापस आ गया हूं, दिल्ली के लोग चिंता ना करें। दिल्ली के सभी रूके हुए काम कराएंगे।
अभी कुछ दिनों पहले मैं BJP के एक नेता से मिला और मैंने उनसे पूछा कि मुझे गिरफ्तार करके क्या फायदा हुआ? उन्होंने बताया कि इससे दिल्ली सरकार डीरेल तो हो ही गई।
केंद्र सरकार द्वारा मुझे गिरफ्तार करने का मकसद ही दिल्ली की जनता के कामों को रोकना था लेकिन दिल्लीवालों को मैं कहना चाहता… pic.twitter.com/0WB6VPrSyf
— AAP (@AamAadmiParty) September 26, 2024
पढ़ें :- सीजेपी नेता आशुतोष रांका और सौरव दास को एसईएम कोर्ट से मिली जमानत, लिखित माफीनामे और शपथ पत्र के बाद रिहाई
वहीं, मीडिया से बातचीत के दौरान सीएम केजरीवाल ने कहा, अभी कुछ दिनों पहले मैं BJP के एक नेता से मिला और मैंने उनसे पूछा कि मुझे गिरफ्तार करके क्या फायदा हुआ? उन्होंने बताया कि इससे दिल्ली सरकार डीरेल तो हो ही गई। केंद्र सरकार द्वारा मुझे गिरफ्तार करने का मकसद ही दिल्ली की जनता के कामों को रोकना था लेकिन दिल्लीवालों को मैं कहना चाहता हूं कि अब मैं बाहर आ गया हूं और जनता के सभी रुके हुए काम तेजी से पूरे कराए जाएंगे।