kenya School Hostel Fire : केन्या में एक स्कूल के छात्रावास में उस समय बड़ा हादसा हो गया जब अचानक आग लग गई। इस दर्दनाक हादसे में 17 छात्रों की मौत हो गई और 13 अन्य गंभीर रूप से झुलस गए। खबरों के अनुसार,पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका जताई है। पुलिस प्रवक्ता रेसिला ओन्यांगो ने बताया कि न्येरी काउंटी के हिलसाइड एंडाराशा प्राइमरी में गुरुवार रात आग लगी और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि यह आग किस कारण से लगी।
पढ़ें :- US Israel Iran War : इस्राइल ने दक्षिणी लेबनान में किया एयरस्ट्रइक, चार लोगों की मौके पर ही मौत
ओन्यांगो ने कहा, हम कारणों का पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं और आवश्यक कार्रवाई करेंगे। केन्या के आवासीय विद्यालयों में आग लगना आम बात है। इन विद्यालयों में बड़ी संख्या में छात्र रहते हैं क्योंकि माता-पिता का मानना है कि इनमें रहने से उनके बच्चों को पढ़ाई के लिए अधिक समय मिलता है। राजधानी नैरोबी में 2017 में एक स्कूल में आग लगने से 10 छात्रों की मौत हो गई थी।