नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी ने आगामी केरल विधानसभा चुनाव (Kerala Assembly Elections) के लिए 47 उम्मीदवारों की पहली सूची सोमवार को जारी कर दी है। दो पूर्व केंद्रीय मंत्रियों को भी टिकट दिया गया है। इनमें राजीव चंद्रशेखर (Rajeev Chandrasekhar) शामिल हैं, जो नेमम से चुनाव लड़ेंगे। दूसरा नाम वी मुरलीधरन का है, जो कझाकूट्टम से चुनाव लड़ेंगे। जबकि, नव्या हरिदास (Navya Haridas) को कोझिकोड उत्तर से टिकट दिया गया है।
पढ़ें :- Rajya Sabha Election 2026: एनडीए ने बिहार की सभी 5 सीटों पर दर्ज की जीत, महागठबंधन को लगा झटका
Kerala Assembly Elections 2026 : भाजपा की पहली सूची में 47 नाम, राजीव चंद्रशेखर और मुरलीधरन लड़ेंगे विधानसभा चुनाव pic.twitter.com/vmojnSiX6U
— Pardaphash Today (@PardaphashToday) March 16, 2026
माकपा ने 81 उम्मीदवारों के नामों का किया था एलान
पढ़ें :- Hormuz Crisis : होर्मुज संकट पर चीन की अमेरिका को सख्त चेतावनी, कहा- तुरंत रोके जाएं सैन्य अभियान
इससे पहले केरल में रविवार को माकपा ने विधानसभा चुनाव के लिए 81 उम्मीदवारों का एलान किया। इसमें मुख्यमंत्री पिनरई विजयन और 11 मंत्रियों के भी नाम शामिल हैं। माकपा के प्रदेश सचिव एमवी गोविंदन ने बताया कि 81 उम्मीदवारों में से छह पार्टी समर्थित निर्दलीय हैं। पांच निर्वाचन क्षेत्रों कोडुवल्ली, कोट्टक्कल, कोंडोट्टी, तिरुर और पलक्कड़ के लिए स्वतंत्र उम्मीदवारों की घोषणा जल्द ही की जाएगी। 56 मौजूदा विधायक चुनाव लड़ रहे हैं।