Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. क्रिकेट
  3. केविन पीटरसन ने हिंदी में ट्वीट कर भारतीय फैंस को चिढ़ाया

केविन पीटरसन ने हिंदी में ट्वीट कर भारतीय फैंस को चिढ़ाया

By शिव मौर्या 
Updated Date

नई दिल्ली। भारत को जब से इंग्लैंड के हाथों चेन्नई के पहले टेस्ट मैच में हार मिली है। इसके बाद भारतीय टीम की चौतरफा आलोचना शुरू हो गयी है। विराट की कप्तानी को लेकर सवाल उठने शुरू हो गये हैं। भारतीय टीम ने जब से आस्ट्रेलिया को उसी की घर में शिकस्त दी है तब से टीम का मनोबल बढ़ा हुआ था। उस दौरान केविन पीटरसन ने हिंदी में ट्वीट कर भारतीय टीम को चेतावनी दी थी की आपने भले ही ऑस्ट्रेलिया को उसी की घर में हराया है पर अब आप कड़ी चुनौतियों का सामना करने के लिए तैयार हो जाइये।

पढ़ें :- Lok Sabha Elections 2024: मतदान में क्रिकेटर बढ़ चढ़कर ले रहे हैं हिस्सा, सचिन-सूर्यकुमार यादव ने डाले वोट

 

पढ़ें :- केकेआर को टॉप पर रहने का मिलेगा फायदा, बिना मैच खेले पहुंचेगी फाइनल में!

उस समय फैंस ने इस बात के लिए केविन की आलोचना की थी। पहले टेस्ट में 227 रनों से भारत की हार के बाद पीटरसन ने फिर से हिंदी में ट्वीट किया है। और अब उन्होंने भारतीय फैंस का मजा ले लिया है।

 

पढ़ें :- IPL 2024 Play Off Schedule: प्लेऑफ में किस टीम की कब और कहां होगी भिड़ंत, जानें पूरा शेड्यूल

 

Advertisement