Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. दुनिया
  3. KFC Toothpaste : फास्‍टफूड रेस्‍तरां केएफसी ने लांच किया 1100 रुपये का टूथपेस्‍ट, 48 घंटे में हो गया सोल्ड आउट

KFC Toothpaste : फास्‍टफूड रेस्‍तरां केएफसी ने लांच किया 1100 रुपये का टूथपेस्‍ट, 48 घंटे में हो गया सोल्ड आउट

By santosh singh 
Updated Date

नई दिल्‍ली। अमेरिकन फास्‍ट फूड रेस्‍तरां चेन (American Fast Food Restaurant Chain) केएफसी (KFC) ने हाल में अपना खास टूथपेस्‍ट लांच किया, जो लोगों को इतना पसंद आया कि महज 48 घंटे में ही इसके सारे प्रोडक्‍ट बिक गए। कंपनी का दावा किया कि इसे जड़ी बूटियों और मसालों के सहयोग से बनाया गया है। इसका खास टेस्‍ट लोगों को काफी पंसद आ रहा है, क्‍योंकि इसे बाजार में उतारने के महज 2 दिनों के भीतर ही सारे प्रोडक्‍ट हाथों हाथ बिक गए।

पढ़ें :- UP के दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत! दशकों की सेवा के बाद नियमितीकरण का आदेश, बकाया वेतन और पेंशन लाभ भी मिलेंगे

केएफसी (KFC)  ने ऑस्‍ट्रेलियाई ओरल केयर ब्रांड Hismile के साथ मिलकर इस प्रोडक्‍ट को बनाया है। कंपनी का दावा है कि यह टूथपेस्‍ट फ्राइड चिकन फ्लेवर (Toothpaste Fried Chicken Flavor) में लॉन्‍च किया गया है। इस टूथपेस्‍ट को 11 हर्ब्‍स और खास मसालों के मिश्रण से तैयार किया गया है, जो यूजर को फ्राइड चिकन (Fried Chicken) जैसा टेस्‍ट देता है। हालांकि, कंपनी का दावा है कि इसमें किसी भी तरह के नॉनवेज चीजों का इस्‍तेमाल नहीं किया गया है। इस टूथपेस्‍ट को सिर्फ ऑस्‍ट्रेलियाई कंपनी Hismile की ऑफिशियल साइट से ही खरीदा जा सकता है।

ऐसा लगता है मानो खा रहे हैं चिकन

KFC ने प्रोडक्‍ट लॉन्‍च करने के बाद बताया कि यह टूथपेस्‍ट अविस्‍मरणीय अनुभव देता है। इसे मुंह में रखने पर आपको ऐसा लगेगा जैसे KFC की ओरिजिनल रेसिपी चिकन का गर्म, रसीला टुकड़ा खा रहे हों। यह आपके दांतों को फ्लेवर से कोट करता है और यूजर के मुंह को ताजगी व सफाई का एहसास देता है। कंपनी का दावा सही भी निकला, क्‍योंकि इसका टेस्‍ट लोगों को इतना पसंद आया कि महज 48 घंटे में सारे प्रोडक्‍ट बिक गए और यह सोल्‍ड आउट हो गया।

केएफसी के फ्लेवर इन्फ्यूज्ड टूथपेस्ट की कीमत 13 डॉलर?

पढ़ें :- Deepotsav 2026 : सरयू के कनक कछार’ पर उतरा त्रेता का उल्लास, मुख्यमंत्री योगी  के नेतृत्व में  10वीं बार रामनगरी में जले आस्था और आत्मीयता के दीप

केएफसी (KFC) ने इस फ्लेवर इन्फ्यूज्ड टूथपेस्ट की कीमत 13 डॉलर (करीब 1,113 रुपये) रखी गई थी और इसे केवल Hismile की वेबसाइट पर उपलब्ध कराया गया था। Hismile ने इसकी तेज डिमांड करते हुए बताया कि महज 48 घंटों के भीतर ही यह पूरी तरह से बिक गया। Hismile के मार्केटिंग मैनेजर कोबान जोन्स ने कहा कि यह हमारी अब तक की सबसे सफल सीमित-संस्करण वाली साझेदारियों में से एक रही है। KFC फ्लेवर टूथपेस्ट ने लोगों को हैरान कर दिया है।

5 हजार का टूथपेस्‍ट भी उतारा

जोन्‍स का कहना है कि हम सीमाओं को पार करना पसंद करते हैं। इससे बेहतर तरीका क्या हो सकता है कि KFC के प्रसिद्ध फ्लेवर को एक रोजमर्रा की जरूरत में लाया जाए? Hismile ने KFC-ब्रांडेड इलेक्ट्रिक टूथब्रश भी लांच किया है। इसकी कीमत 59 डॉलर (करीब 5 हजार रुपये) है। टूथब्रश में तीन डायनामिक क्लीनिंग मोड्स, सॉफ्ट-टैपर्ड ब्रिसल्स और एक बिल्ट-इन टाइमर लगे हैं, जो ब्रशिंग के अनुभव को जबरदस्‍त बना देते हैं।

Advertisement