‘Khel Khel Mein’ Poster : बॉलीवुड फेमस एक्टर अक्षय कुमार (Akshay Kumar) फिल्म ‘खेल खेल में’ के जरिए दर्शकों का मनोरंजन करते हुए नजर आएंगे, जिसके निर्देशन की कमान मुदस्सर अजीज (Qaman Mudassar Aziz) ने संभाली है। फिल्म की कहानी भी इन्होंने ही लिखी है।
पढ़ें :- राजस्थान हाईकोर्ट के फैसले के बाद सलमान खान ने ली राहत की सांस, नहीं जाएंगे जेल, केस में आया बड़ा ट्विस्ट
आपको बता दें, फिल्म में तापसी पन्नू (Taapsee Pannu), वाणी कपूर और फरदीन खान (Fardeen Khan) भी मुख्य भूमिका में होंगे। ‘खेल खेल में’ का ट्रेलर 2 अगस्त को जारी किया जाएगा। अक्षय ने पोस्टर साझा करते हुए लिखा, ‘आ रहे हैं आपको हंसाने…जनता जनार्दन को अपना बनाने! यारों वाला खेल…यारी वाला टशन।’