1. हिन्दी समाचार
  2. अपराध
  3. लखनऊ: बारिश से बचने के लिए ​निर्माणाधीन मकान में रुकी किशोरी, 5 युवकों ने बंधक बनाकर किया दुष्कर्म, हिरासत में आरोपी

लखनऊ: बारिश से बचने के लिए ​निर्माणाधीन मकान में रुकी किशोरी, 5 युवकों ने बंधक बनाकर किया दुष्कर्म, हिरासत में आरोपी

लखनऊ के आशियाना थाना क्षेत्र में 13 वर्षीय किशोरी के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। घटना मंगलवार रात की बताई जा रही है, जब पीड़िता एक निर्माणाधीन मकान में अचेत अवस्था में मिली। जानकारी के अनुसार, किशोरी मूल रूप से कन्नौज की रहने..

By Harsh Gautam 
Updated Date

lucknow:  लखनऊ के आशियाना थाना क्षेत्र में 13 वर्षीय किशोरी के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। घटना मंगलवार रात की बताई जा रही है, जब पीड़िता एक निर्माणाधीन मकान में अचेत अवस्था में मिली। जानकारी के अनुसार, किशोरी मूल रूप से कन्नौज की रहने वाली है और अपने परिवार के साथ आशियाना इलाके में किराए के मकान में रहती है। उसके पिता राजमिस्त्री हैं, जबकि मां घरों में काम करती हैं। मां की तबीयत खराब होने के कारण किशोरी मंगलवार शाम को उनकी जगह काम पर गई थी।

पढ़ें :- लखनऊ में ढाबा संचालक की हत्या, वीडियो बनाने से नाराज बदमाशों ने मारी माथे पर गोली

रात करीब 8:30 बजे काम खत्म कर घर लौटते समय खराब मौसम और बारिश से बचने के लिए वह रास्ते में एक निर्माणाधीन मकान में रुक गई। इसी दौरान एक 17 वर्षीय नाबालिग युवक अपने चार साथियों के साथ वहां पहुंचा और किशोरी को बंधक बनाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। देर रात तक घर न पहुंचने पर परिजनों ने तलाश शुरू की। खोजबीन के दौरान निर्माणाधीन मकान से आवाज आने पर परिवार मौके पर पहुंचा, जहां किशोरी बदहवास हालत में मिली। परिजनों को देखकर आरोपी भागने लगे, लेकिन स्थानीय लोगों की मदद से सभी पांचों को पकड़ लिया गया और पुलिस के हवाले कर दिया गया।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सभी आरोपियों को हिरासत में लेकर थाने ले गई। पीड़िता को इलाज के लिए लोकबंधु अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्रारंभिक पूछताछ में पीड़िता ने मुख्य आरोपी को अपना परिचित बताया है उसी ने दुष्कर्म किया है, जबकि अन्य पर सहयोग करने का आरोप है। पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना की जानकारी मिलने पर DCP मध्य विक्रांत वीर भी मौके पर पहुंचे। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं। DCP का कहना है कि आरोपियों से पूछताछ जारी है और मामले में सख्त कार्रवाई की जाएगी।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...