1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. लखनऊ: अखिलेश यादव की बेटी पर आपत्तिजनक पोस्ट से नाराज सपा कार्यकर्ता, हजरतगंज कोतवाली में दी तहरीर,FIR की मांग

लखनऊ: अखिलेश यादव की बेटी पर आपत्तिजनक पोस्ट से नाराज सपा कार्यकर्ता, हजरतगंज कोतवाली में दी तहरीर,FIR की मांग

लखनऊ में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने अखिलेश यादव की बेटी अदिति यादव के खिलाफ सोशल मीडिया पर की गई कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों को लेकर हजरतगंज कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई है..

By Harsh 
Updated Date

लखनऊ में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने अखिलेश यादव की बेटी अदिति यादव के खिलाफ सोशल मीडिया पर की गई कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों को लेकर हजरतगंज कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई है। कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि कुछ लोगों द्वारा सोशल मीडिया पर भ्रामक और आपत्तिजनक पोस्ट साझा कर उनकी छवि खराब करने की कोशिश की जा रही है।

पढ़ें :- डिंपल यादव का जंतर-मंतर से प्रदर्शन स्थल का दर्जा छिनने पर फूटा गुस्सा, बोलीं- जगह बदलने से जन-जागरण नहीं रोक पाओगे

पुलिस को सौंपे स्क्रीनशॉट

लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राज साहनी ने कहा कि मामले से जुड़े सोशल मीडिया पोस्ट और स्क्रीनशॉट पुलिस को उपलब्ध करा दिए गए हैं। उन्होंने मांग की कि संबंधित लोगों के खिलाफ FIR दर्ज कर सख्त कार्रवाई की जाए। साथ ही चेतावनी दी कि यदि कार्रवाई नहीं हुई तो पार्टी कार्यकर्ता आंदोलन का रास्ता अपनाएंगे।

‘बेटियों का सम्मान राजनीति से ऊपर’

प्रदर्शन में शामिल कार्यकर्ताओं ने कहा कि किसी भी राजनीतिक मतभेद के बावजूद किसी की बेटी या परिवार के सदस्य पर व्यक्तिगत टिप्पणी स्वीकार नहीं की जा सकती। उन्होंने कहा कि महिलाओं के सम्मान से जुड़े मामलों में सभी को संवेदनशीलता दिखानी चाहिए और दोषियों पर कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए।

पढ़ें :- सर्विस के नाम पर साइबर ठगी, वाराणसी में एयर प्यूरीफायर रिपेयर के बहाने 90 हजार उड़ाए

सपा कार्यकर्ताओं ने इस मामले में पुलिस से जल्द कार्रवाई की मांग करते हुए सोशल मीडिया पर फैलाए जा रहे कथित दुष्प्रचार पर रोक लगाने की अपील की है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...