1. हिन्दी समाचार
  2. क्षेत्रीय
  3. झारखंड विधानसभा घेराव कर रहे छात्रों ने चार बैरिकेडिंग की पार,अब कंटीली बैरिकेडिंग कैसे करेंगे पार?

झारखंड विधानसभा घेराव कर रहे छात्रों ने चार बैरिकेडिंग की पार,अब कंटीली बैरिकेडिंग कैसे करेंगे पार?

रांची में JPSC-JSSC में कथित अनियमितताओं और धांधली के विरोध में बड़ी संख्या में छात्र सड़कों पर उतर आए हैं। सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए छात्र विधानसभा घेराव के लिए आगे बढ़ रहे हैं। देर रात से ही 5 हजार से ज्यादा छात्र जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में जुटे हुए थे...

By Harsh 
Updated Date

रांची: रांची में JPSC-JSSC में कथित अनियमितताओं और धांधली के विरोध में बड़ी संख्या में छात्र सड़कों पर उतर आए हैं। सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए छात्र विधानसभा घेराव के लिए आगे बढ़ रहे हैं। देर रात से ही 5 हजार से ज्यादा छात्र जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में जुटे हुए थे। सुबह होते ही छात्रों का हुजूम विधानसभा की ओर बढ़ने लगा। प्रदर्शनकारी छात्रों ने पुराने विधानसभा से नए विधानसभा के बीच लगाई गई चार बैरिकेडिंग को पार कर लिया है। इसके बाद छात्र जगन्नाथपुर मंदिर के पास पहुंच गए हैं, जहां पुलिस ने एक और बैरिकेडिंग लगा रखी है। आगे बढ़ने की कोशिश करने पर छात्रों को कंटीली बैरिकेडिंग का सामना करना पड़ सकता है।

पढ़ें :- झारखंड: सीमेंट फैक्ट्री ब्लास्ट से 3 इंजीनियरों की मौत, ग्रामीण फैक्ट्री गेट जाम करने की तैयारी में...

प्रदर्शन को देखते हुए रांची में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। विधानसभा के आसपास कई जगहों पर कंटीले तार लगाए गए हैं। प्रशासन ने BNS की धारा 163 लागू कर दी है। सुरक्षा के लिए छह स्तर की व्यवस्था की गई है और CCTV कैमरों के जरिए पूरे इलाके पर नजर रखी जा रही है। विधानसभा से करीब दो किलोमीटर के दायरे में वाटर कैनन भी तैनात किए गए हैं। इसके अलावा दूसरे जिलों से भी पुलिस बल बुलाया गया है।

इधर छात्रों के आंदोलन को समर्थन देने पहुंचे भाजपा विधायक भी CM हाउस के सामने धरने पर बैठ गए। हालांकि, पुलिस ने बाद में उन्हें वहां से हटा दिया।

प्रदर्शन में शामिल छात्रों ने आरोप लगाया कि रांची पहुंचने से पहले ही छात्रों को कई जगह रोकने की कोशिश की गई। छात्रों के मुताबिक बसों को रोका गया और सख्ती से चेकिंग की गई। बाइकों की भी जांच की गई। छात्रों ने कहा कि जब तक सरकार CBI जांच के आदेश नहीं देती तब तक आंदोलन जारी रहेगा और वे पीछे नहीं हटेंगे।

पढ़ें :- जंतर-मंतर में प्रदर्शनकारियों पर बल प्रयोग के आरोपों की जांच करेगी सुप्रीम कोर्ट की कमेटी

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...