1. हिन्दी समाचार
  2. अपराध
  3. जौनपुर में पत्नी को वीडियो कॉल कर युवक ने दी जान, सास पर लगाया आरोप

जौनपुर में पत्नी को वीडियो कॉल कर युवक ने दी जान, सास पर लगाया आरोप

हनुमान घाट मोहल्ला निवासी 29 वर्षीय वासु सेठ उर्फ रमन ने पत्नी व ससुराल के लोगों की प्रताड़ना से तंग होकर बुधवार की रात ब्लेड से हाथ की नस काटने के बाद जहरीली पदार्थ का सेवन कर मौत के मुंह में चला गया। उसने अपनी पत्नी पूजा सेठ को वीडियो काल कर बात करने व सात वर्षीय पुत्र शिव की आंखों के सामने यह आत्मघाती कदम उठाया।

By Sushil Sah 
Updated Date

उत्तर प्रदेश, जौनपुर। हनुमान घाट मोहल्ला निवासी 29 वर्षीय वासु सेठ उर्फ रमन ने पत्नी व ससुराल के लोगों की प्रताड़ना से तंग होकर बुधवार की रात ब्लेड से हाथ की नस काटने के बाद जहरीली पदार्थ का सेवन कर मौत के मुंह में चला गया। उसने अपनी पत्नी पूजा सेठ को वीडियो काल कर बात करने व सात वर्षीय पुत्र शिव की आंखों के सामने यह आत्मघाती कदम उठाया। इस घटना के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया और विधिक प्रक्रिया पूरी की।

पढ़ें :- FIFA World Cup 2026 Final 2026 : स्पेन और अर्जेंटीना के बीच खेला जाएगा फाइनल, भारत में जानें कब और कहां देख सकते हैं मुकाबला?

सूत्रों के अनुसार, जवाहरात कारोबारी महेश सेठ के पुत्र वासु उर्फ रमन का विवाह आठ वर्ष प​हले भदोही जिले के जय प्रकाश सेठ की पुत्री पूजा सेठ के साथ हुआ था, जो ऊंज थाना क्षेत्र के नौधन गांव के निवासी है। उसके घर के लोगों का आरोप है कि पिछले तीन सालों से ससुराल के अन्य लोगों के साथ—साथ पत्नी, ससुर, और सास ज्ञान देवी पैसे की मांग कर रहे थे। वे लोग उसके पिता को बहुत परेशान कर रहे थे। दहेज प्रताड़ना को लेकर भदोही में मुकदमा भी दर्ज करा रखा था। 25 दिन पहले राज कालेज पुलिस चौकी पर प्रार्थना पत्र देकर पूजा सेठ ने वासु उर्फ रमन को पुलिस से भी प्रताड़ित कराया था। और इसके बाद पूजा अपने बेटे शिव को ससुराल में ही छोड़कर अपनी दो बेटियों को अपने साथ लेकर मायके चली गई थी। इसके बाद पूजा व उसके मायके वाले आए दिन फोन कर वासु व उसके परिवार वालों को बहुत तरह की धमकी दे रहे थे। इस बात से वासु तनावग्रस्त रहते लगा था।

कुछ दिनों तक काफी तनावग्रस्त रहने के बाद वासु ने बुधवार की रात करीब 11 बजे अपने कमरे में जाकर पूजा को वीडियो कॉल करके आत्महत्या कर लेने की बात कही।​ फिर इसके बाद अपने पुत्र शिव से बातें करते हुए ब्लेड से हाथ की नस काट लिया। और कहा कि इसमें दादा-दादी की कोई गलती नहीं है। सारी गलती तुम्हारी मम्मी की है। इसके बाद वासु ने एक गिलास में जहरीली पदार्थ घोलकर पी लिया। हालत गंभीर होने पर स्वजन को पता चला तो जल्दी से डा. वीएस उपाध्याय के आशादीप हास्पिटल ले कर गए। जब वहां से जवाब मिला तो फिर जिला अस्पताल ले गए। बाद में डाक्टरों ने करीब 11.48 बजे मरा हुआ करार दे दिया।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...