Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. बिहार
  3. खेसारी लाल यादव ने बिहार पुलिस पर लगाया गंभीर आरोप, कहीं ये बातें

खेसारी लाल यादव ने बिहार पुलिस पर लगाया गंभीर आरोप, कहीं ये बातें

By शिव मौर्या 
Updated Date

पटना। भोजपुरी अभिनेता और गायक खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) और पवन सिंह (Pawan Singh) के बीच चल रहा घमासान थमने का नाम नहीं ले रहा है। बीते दिनों खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) ने एक वीडियो शेयर कर कार्रवाई की मांग की थी। खेसारी ने जो वीडियो शेयर किया था उसमें पवन सिंह का समर्थक उन्हें धमकी देते हुए दिख रहा है। इसके साथ ही उनकी पत्नी और बेटी को लेकर भी आपत्तिजनक बातें बोल रहा था।

पढ़ें :- जो लोग मन मर्जी करते थे उनको 140 करोड़ लोगों के मन की बात करनी पड़ेगी...अखिलेश यादव का पीएम मोदी पर निशाना

खेसारी ने आरोपी युवक के खिलाफ बिहार पुलिस (Bihar Police) से कार्रवाई करने की मांग की थी। वहीं, अब इस मामले में खेसारी लाल यादव  (Khesari Lal Yadav) ने सुशांत सिंह का नाम भी खीच लाया है। इसके साथ ही बिहार पुलिस पर गंभीर आरोप भी लगाया है।

पढ़ें :- जौनपुर के बाद बस्ती में मायावती ने बदला प्रत्याशी,अखिलेश ने बसपा पर बोला बड़ा हमला

खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) ने ट्वीट कर लिखा है कि, ‘आज बिहार पुलिस मेरे साथ भी वही कर रही है जो कुछ वक्त पहले भाई सुशांत सिंह राजपूत के साथ हुआ था। ये वही समूह है जिन्होंने अपने मन से एफआईआर कर के पूरा नाटक किया जिनसे इनको राजनैतिक लाभ मिला या मिलेगा। और आज मुझे हर तरह से दौड़ाया जा रहा है, एफआईआर दर्ज भी नहीं हो रहा है।’

बता दें कि, खेसारी (Khesari Lal Yadav) ने बीते दिनों वीडियो शेयर करते हुए सीएम नीतीश कुमार से भी मदद की गुहार लगाई थी। अभिनेता ने लिखा, ‘मेरी नीतीश कुमार जी और बिहार पुलिस से निवेदन है कि इस मानसिक विक्षिप्त और जहरीले इंसान पर एक्शन लें।

Advertisement