Lok Sabha Result: लोकसभा चुनाव 2024 के नतीजे आ चुके हैं। इसमें एनडीए गठबंधन एक बार फिर से सरकार बनाने जा रहा है, जबकि इंडिया गठबंधन ने भी कांटे की टक्कर दी है। इंडिया गठबंधन को उत्तर प्रदेश में सबसे ज्यादा फायदा मिला है। यहां पर अकेले ही समाजवादी पार्टी 37 सीटों पर जीत दर्ज की है, जबकि कांग्रेस ने छह सीटों पर जीत दर्ज की है। इसके साथ ही कांग्रेस ने अमेठी में जीत दर्ज की है। यहां पर केएल शर्मा ने स्मृति ईरानी को हरा दिया है।
पढ़ें :- गिग वर्कर्स के डेलिगेशन से मुलाकात कर राहुल गांधी ने सुनी उनकी समस्याएं, कहा-ये लड़ाई सिर्फ रोजगार की नहीं...
सत्य, सेवा और समर्पण की जीत हुई
शुक्रिया रायबरेली और अमेठी
pic.twitter.com/09aoM24HPj — Congress (@INCIndia) June 5, 2024
पढ़ें :- मुरादाबाद में नक्शे की अवधि समाप्त होने के बाद भी धड़ल्ले से चल रहा होटल निर्माण, MDA अधिकारियों की भूमिका संदिग्ध
अमेठी में बड़ी जीत के बाद केएल शर्मा ने सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी से मुलाकात की है। इस मुलाकात की तस्वीर भी सोशल मीडिया पर सामने आयी है। दरअसल, अमेठी में मिली कांग्रेस की ये जीत काफी बड़ी है। पिछले 2019 के चुनाव में स्मृति ईरानी ने अमेठी से राहुल गांधी को हरा दिया था। वहीं, अब कांग्रेस ने इस सीट पर स्मृति ईरानी को हराकर फिर से कब्जा कर लिया है।