Google Map New Features : आमतौर पर गूगल मैप (Google Map) का इस्तेमाल लोग जगहों के रास्ते खोजने के लिए करते हैं, लेकिन बहुत से लोग इस बात को नहीं जानते होंगे कि अब गूगल मैप से मौसम और एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) भी चेक किया जा सकता है। हाल ही में गूगल मैप में इन नए फीचर्स को जोड़ा गया है।
पढ़ें :- Samsung Galaxy M17e 5G : सैमसंग गैलेक्सी M17e 5G भारत में हुआ लॉन्च, जानें बैटरी और प्रोसेसर
बता दें कि गूगल मैप में वेदर फोरकास्टिंग और एक्यूआई के फीचर को एंड्रॉइड और IOS दोनों ही यूजर्स के लिए पेश किया गया है। आपको गूगल मैप से मौसम और एयर क्वालिटी इंडेक्स की जानकारी के हासिल करने के लिए कुछ स्टेप फॉलो करने होंगे।
Google Map में ऐसे जानें मौसम का पूर्वानुमान
– गूगल मैप ओपन करके सर्च बॉक्स में उस स्थान का नाम डालें जहां का मौसम जानना चाहते हैं।
– इसके बाद सर्च बॉक्स के नीचे वाले आईकन पर क्लिक करें और यहां मैप डिटेल वाले ऑप्शन में Wildfires और Air Quality का ऑप्शन दिखेगा।
पढ़ें :- Vivo T5x 5G फोन 7200mAh बैटरी के साथ लॉन्च, 20 हजार के बजट सेगमेंट में मचाएगा तहलका
-एयर क्वालिटी पर टैप करने पर एयर क्वालिटी इंडेक्स के बारे में जानकारी मिल जाएगी।