Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. जाने आखिर क्यों दीवाली से पहले धनतेरस की पूजा की जाती है

जाने आखिर क्यों दीवाली से पहले धनतेरस की पूजा की जाती है

By प्रिया सिंह 
Updated Date

दीपावली से पहले हर साल धनतेस मनाया जाता है। इस दिन भगवान का विधि विधान की पूजा की जाती है। लोग नए सामान से लेकर सोना-चांदी तक खरीदते हैं। कहा जाता है कि ऐसा करना शुभ होता है। इस बार 22 अक्टुबर को धनतेरस है।

पढ़ें :- 07 मई 2024 का राशिफलः मंगलवार के दिन इन राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ

चलिए आपको बताते हैं कि आखिर दीवाली से पहले धनतेरस की पूजा क्यों की जाती है। शास्त्रों के अनुसार धनतेरस के दिन ही भगवान धनवंतरी हाथों में स्वर्ण कलश लेकर समुद्र मंथन से प्रकट हुए. धनवंतरी ने कलश में भरा अमृत देवताओं को पिलाकर अमर बना दिया था। धनवंतरी के जन्म के दो दिनों बाद देवी लक्ष्मी प्रकट हुई इसलिए दीपावली से दो दिन पहले धनतेरस का त्योहार मनाया जाता है।

बताया जाता है कि धनतेरस की पूजा कार्तिक माह की कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को होती है। शास्त्रों के अनुसार इस दिन धनवंतरी का जन्म हुआ था इसलिए इसे धनतेरस कहते हैं। धनवंतरी के जन्म के अलावा इस दिन माता लक्ष्मी और कुबेर की भी पूजा होती है।

पढ़ें :- Pitru Dosh Upay :  7 मई को वैशाख अमावस्या पर करें ये उपाय ,  दूर होगा पितृ दोष

धनवंतरी देवताओं के वैद्य भी हैं।  इनकी भक्ति और पूजा से आरोग्य सुख यानी स्वास्थ्य लाभ मिलता है। मान्यता है कि भगवान धनवंतरी विष्णु के अंशावतार हैं। संसार में चिकित्सा विज्ञान को बढ़ावा देने लिए ही भगवान विष्णु ने धनवंतरी का अवतार लिया था।

Advertisement