1. हिन्दी समाचार
  2. क्रिकेट
  3. Team India New Jersey: टीम इंडिया की नई जर्सी में रोहित-विराट की तस्वीरें वायरल; इतने रुपये रखी गयी कीमत

Team India New Jersey: टीम इंडिया की नई जर्सी में रोहित-विराट की तस्वीरें वायरल; इतने रुपये रखी गयी कीमत

Team India New Jersey: पिछले दिनों टी20 वर्ल्ड कप के लिए टीम इंडिया की जर्सी की एक तस्वीर वायरल हुई थी, जिसके अब सोमवार को बीसीसीआई के आधिकारिक किट प्रायोजक एडिडास ने टीम इंडिया की जर्सी का खुलासा एक अनोखे अंदाज में किया। वहीं, नई जर्सी में कप्तान रोहित शर्मा और विराट कोहली समेत अन्य खिलाड़ियों की तस्वीर वायरल हो रही है। 

By Abhimanyu 
Updated Date

Team India New Jersey: पिछले दिनों टी20 वर्ल्ड कप के लिए टीम इंडिया की जर्सी की एक तस्वीर वायरल हुई थी, जिसके अब सोमवार को बीसीसीआई के आधिकारिक किट प्रायोजक एडिडास (Adidas) ने टीम इंडिया की जर्सी का खुलासा एक अनोखे अंदाज में किया। वहीं, नई जर्सी में कप्तान रोहित शर्मा और विराट कोहली समेत अन्य खिलाड़ियों की तस्वीर वायरल हो रही है।

पढ़ें :- अखिलेश यादव का PDA सिर्फ़ सत्ता पाने का है फ़र्ज़ी नारा, असली PDA तो भाजपा है जो ‘सबका साथ-सबका विकास’ में करती है यकीन: केशव मौर्य

टीम इंडिया को जून में अमेरिका और वेस्टइंडीज की मेजबानी में टी20 वर्ल्ड कप 2024 खेलना है। बीसीसीआई ने टी20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup) से पहले भारतीय टीम की नई जर्सी लॉन्च कर दिया है। नई जर्सी का सोमवार को एक अनोखे अंदाज में खुलासा किया गया। बीसीसीआई के आधिकारिक किट प्रायोजक एडिडास ने एक्स पोस्ट में एक वीडियो शेयर किया, जिसमें नई जर्सी को खास अंदाज में हेलिकॉप्टर से लॉन्च किया। वीडियो में भारतीय कप्तान रोहित शर्मा भी नजर आए। भारतीय टीम की नई जर्सी V-आकार की है और भगवा आस्तीन हैं। साथ ही कॉलर पर तिरंगे के स्ट्रीप्स बने हुए हैं।

फैंस के लिए उपलब्ध जर्सी

टीम इंडिया के फैंस भी नई जर्सी को खरीद सकते हैं। एडिडास की वेबसाइट से मिली जानकारी के मुताबिक, टीम इंडिया की नई जर्सी की कीमत 5,999 रुपये रखी गयी है। जहां से इस जर्सी को ऑनलाइन ऑर्डर किया जा सकता है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...