Kuldeep and Anshika’s Wedding Photos : भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार स्पिन गेंदबाज कुलदीप यादव, अपनी बचपन की दोस्त वंशिका चड्ढा के शादी के बंधन में बांध गए गए हैं। दोनों ने शनिवार को मसूरी के हिल स्टेशन में सात फेरे लिये। इस शादी समारोह में कई मशहूर हस्तियां शामिल हुईं। आइये कुलदीप-वंशिका की शादी की तस्वीर कुछ खूबसूरत तस्वीरों पर एक नजर डाल लेते हैं-
पढ़ें :- Video Viral : कांग्रेस कार्यकर्ता को पुलिस ने रोका तो प्रियंका गांधी ने दिया धक्का, फिर खुद ढ़ाल बनकर खड़ी हुईं सामने
पिछले साल हुई उनकी निजी सगाई के बाद, सोशल मीडिया पर इस जोड़े के शादी के जश्न की तस्वीरों और वीडियो की बाढ़ आ गई।
कुलदीप और वंशिका की शादी वेलकमहोटल द सवॉय में हुई थी, जिसे मेहमानों और शादी के कार्यक्रमों के लिए कथित तौर पर कई दिनों तक बुक किया गया था।
पढ़ें :- Asian Games 2026 : टीम इंडिया बड़े उलटफेर से बाल-बाल बची, जापान से जैसे-तैसे 2 रनों से जीता भारत
भारतीय क्रिकेटर युजवेंद्र चहल ने X पर पोस्ट किया- “बहुत खुशी हुई कि तुम्हें अपना हमेशा का प्यार मिल गया। एक खूबसूरत ज़िंदगी के लिए बधाई, छोटे भाई।
कुलदीप-वंशिका की शादी में शामिल होने बागेश्वर धाम के बाबा धीरेंद्र शास्त्री भी मसूरी पहुंचे थे।
युजवेंद्र चहल के अलावा, रिंकू सिंह, नीतीश राणा, तिलक वर्मा, पीयूष चावला भी इस शादी समारोह का हिस्सा बनें।
पढ़ें :- IND vs WI Team Selection : आज अजीत अगरकर की होगी आखिरी सेलेक्शन मीटिंग! पंत और पांड्या के भविष्य पर टिकी नजरें
भारतीय क्रिकेटर युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव की शादी में शामिल होने के बाद जॉली ग्रांट एयरपोर्ट पहुंचे। उन्होंने कहा, “यह बहुत अच्छा रहा। मैंने इसका खूब आनंद लिया। मैं दोनों के लिए हमेशा खुशियों की कामना करता हूं, और कुलदीप हमारे लिए छोटे भाई जैसा है।”
टीम इंडिया के फील्डिंग कोच टी दिलीप मसूरी में कुलदीप यादव की शादी के सभी कार्यक्रमों में नजर आए। संगीत सेरेमनी के दौरान उनके डांस का जबर्दस्त वीडियो खूब वायरल हुआ था।
टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर मोहम्मद कैफ अपनी पत्नी के साथ कुलदीप और वंशिका की शादी में शामिल हुए।
पढ़ें :- महिला एशिया कप में भारत आठवें खिताब से बस एक कदम दूर, श्रीलंका से फ़ाइनल में आज होगा सामना
कुलदीप यादव की तरह वंशिका भी मूल रूप से कानपुर की रहने वाली हैं और दोनों बचपन से एक-दूसरे को जानते हैं।
कुलदीप और वंशिका की दोस्ती सालों पहले शुरू हुई थी और ये दोस्ती धीरे-धीरे प्यार में तब्दील हो गई।
कानपुर के श्याम नगर इलाके में जन्मी वंशिका स्कूलिंग के बाद आगे की पढ़ाई के लिए ऑस्ट्रेलिया चली गईं। उनके पिता योगेंद्र सिंह चड्ढा एलआईसी में कार्यरत हैं, जबकि कुलदीप की होने वाली दुल्हन इस समय ऑस्ट्रेलिया में जॉब करती हैं।
कुलदीप और वंशिका की 4 जून 2025 को लखनऊ के एक निजी होटल में सगाई हुई थी। इस समारोह में उनके करीबी परिवार और क्रिकेटर रिंकू सिंह सहित कुछ करीबी लोग ही शामिल हुए थे।
पढ़ें :- BRICS Summit 2026 : पीएम मोदी बोले-ब्रिक्स को मजबूत करते हुए हमें ग्लोबल गवर्नेंस रिफॉर्म और ग्लोबल साउथ पर करना होगा फोकस
पिछले साल नवंबर में दोनों की शादी होनी थी लेकिन भारतीय टीम के शेड्यूल और टी-20 वर्ल्ड कप में कुलदीप का चयन होने के कारण तारीख आगे बढ़ाई गई।
कुलदीप की शादी के बाद 17 मार्च को लखनऊ के सेंट्रम होटल में भव्य रिसेप्शन पार्टी होगी। जिसमें भारतीय क्रिकेट टीम के कई खिलाड़ियों, फिल्म और राजनीतिक जगत की हस्तियों शामिल होने की संभावना है।