KVS Recruitment 2026 : केंद्रीय विद्यालय संगठन (KVS) वर्ष 2026 में विशेष शिक्षक के लिए भर्ती निकाली है। इस भर्ती प्रक्रिया के तहत देशभर के विभिन्न केंद्रीय विद्यालयों में कुल 987 पदों पर विशेष शिक्षक नियुक्त किए जाएंगे, जिसमें टीजीटी विशेष शिक्षक (TGT) के 493 पद और विशेष शिक्षक (PRT) के 494 पद शामिल हैं। भर्ती से संबंधित विस्तृत अधिसूचना और ऑनलाइन आवेदन की तिथियां जल्द ही केवीएस की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की जाएंगी।
पढ़ें :- इधर CJP ने किया स्कूल ठीक करो का ऐलान, उधर स्कूलों में यूट्यूबरों की एंट्री हो गई बैन
विशेष शिक्षक की मुख्य जिम्मेदारियां
बच्चों की पढ़ाई, व्यवहार और भावनाओं से जुड़ी जरूरतों को अलग-अलग तरीकों से समझना।
बच्चे की पुरानी जानकारी और रिपोर्ट देखकर उसके लिए क्या सिखाना है और क्या सुधारना है, यह तय करना।
पढ़ें :- नालंदा: मिड-डे मील में नमक की जगह मिला दिया कपड़े धोने वाला सर्फ, 35 बच्चे बीमार
बच्चों की जरूरतों को लेकर अन्य कक्षा के शिक्षकों से बात करना।
हर बच्चे के लिए अलग-अलग पढ़ाई की योजना बनाना और उसे लागू करना।
बच्चों को समझाने के लिए सही और आसान तरीके अपनाना।
बच्चे की IEP के अनुसार पढ़ाने की सामग्री और रोज का पाठ तैयार करना।
माता-पिता और शिक्षकों के साथ मिलकर बच्चे की पढ़ाई की योजना पर चर्चा करना।
पढ़ें :- एकेटीयू को सुप्रीम कोर्ट से राहत, प्रवेश के लिए होगा एक और विशेष चरण, 19 से 27 अगस्त तक काउंसिलिंग
बच्चे कितना सीख रहा है, इस पर नजर रखना और उसका रिकॉर्ड रखना।
बच्चे की प्रगति के बारे में समय-समय पर रिपोर्ट बनाना।
बच्चे के लक्ष्य पूरे हों, इसके लिए जरूरी मदद और उपाय करना।
माता-पिता से लगातार संपर्क में रहना।
माता-पिता को बच्चे की पढ़ाई, सीखने की उम्मीदों और अच्छे व्यवहार के बारे में सरल भाषा में समझाना।
इन राज्यों में होगी भर्ती
पढ़ें :- 'I Hate Myself' ये है बेरोजगारी का भयावह सच, बीटेक गोल्ड मेडलिस्ट सुसाइड नोट लिख माता-पिता को दे गया जीवन भर की टीस
उत्तर प्रदेश
गुजरात
दमन और दीव
कर्नाटक
मध्य प्रदेश
ओडिशा
पंजाब
पढ़ें :- योगी सरकार का बड़ा ऐलान: 12 लाख शिक्षकों और उनके परिवारों को मिलेगा ₹5 लाख तक का कैशलेस इलाज
चंडीगढ़
तमिल नाडू
पुडुचेरी
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
उत्तराखंड
दिल्ली
केरल
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
असम
तेलंगाना
राजस्थान
जम्मू और कश्मीर
पश्चिम बंगाल
गोवा
बिहार
छत्तीसगढ़
झारखंड
त्रिपुरा
मेघालय
मिजोरम
मणिपुर
अरुणाचल प्रदेश
लक्षद्वीप
नागालैंड