Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. सेहत
  3. Lahsun Ki Taseer : सर्दियों में लहसुन के सेवन के कई फायदे, सेहत से जुड़ी कई समस्याएं दूर हो सकती हैं

Lahsun Ki Taseer : सर्दियों में लहसुन के सेवन के कई फायदे, सेहत से जुड़ी कई समस्याएं दूर हो सकती हैं

By अनूप कुमार 
Updated Date

Lahsun Ki Taseer : व्यंजन में लहसुन की खुशबू से इसका स्वाद बढ़ जाता है।  जायका बढ़ाने वाले मसालों में लहसुन का लाजवाब है। किचन में में इसका प्रयोग सदियों से हो रहा है। लहसुन की खुशबू भूख और बढ़ा देती है। लहसुन को औषधि के रूप में कई बीमारियों के इलाज के लिए प्रयोग किया जाता है।  लहसुन की तासीर गर्म होती है और यही वजह है कि इसे सर्दियों में ज्यादा पाया जाता है। लहसुन का सेवन हर मौसम में करना चाहिए। गर्मियों में इसे कम मात्रा में खाएं

पढ़ें :- त्रिफला में मिलाकर खायें 2 चीजें, साफ होगीं धमनियां, शरीर से निकल जाएगा गंदा कोलेस्ट्रॉल

सर्दियों में सर्दी, जुकाम, खांसी और बुखार से लहसुन बचाव करती है।  दमा के मरीजों के लिए इसे खाना लाभकारी हो सकता है। लहसुन खाने से लिपिड की मात्रा कम होती है। दिल की हेल्थ के लिए भी यह अच्छा माना जाता है। लहसुन से डायबिटीज और मोटापा कंट्रोल होता है। यह जॉइंट पेन कम करता है।

लहसुन की चटनी खाने से कब्ज खत्म होती है। भूख बढ़ती है और डाइजेशन भी बेहतर होता है। तिल के तेल, नारियल के तेल या सरसों के तेल में लहसुन को भूनकर इस ऑयल का इस्तेमाल करें तो दाद खत्म हो जाएगा।

Advertisement