लखीमपुर। यूपी के लखीमपुर खीरी जिले (Lakhimpur Kheri District) में रविवार सुबह बड़ा हादसा हो गया है। उचौलिया थाना क्षेत्र (Uchhauliya Police Station Area) में नेशनल हाईवे (National Highway) पर पेट्रोल पंप के निकट रविवार को सुबह करीब 11 बजे एक कार नियंत्रित होकर पीछे से कंटेनर में जा घुसी। हादसे में लखनऊ की महिला और उसके दो बच्चों की मौत हो गई। उसके पति समेत दो लोग घायल हुए हैं। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है। इनकी हालत नाजुक बताई गई है।
पढ़ें :- UP के दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत! दशकों की सेवा के बाद नियमितीकरण का आदेश, बकाया वेतन और पेंशन लाभ भी मिलेंगे
उचौलिया थाना क्षेत्र (Uchhauliya Police Station Area) में नेशनल हाईवे (National Highway) पर जलालाबाद में पेट्रोल पंप के पास कार पीछे से कंटेनर में जा घुसी। भीषण हादसे में कार सवार लखनऊ के इंदिरा नगर थाना क्षेत्र (Indira Nagar Police Station Area) के कुर्मांचल नगर (Kurmanchal Nagar) निवासी दिनेश चंद्र उपाध्याय की पत्नी विमला उपाध्याय (60 वर्ष), उनके पुत्र दीपक उपाध्याय (40 वर्ष), राजीव उपाध्याय (35 वर्ष) की मौत हुई है।
दिनेश चंद्र उपाध्याय और उनकी भाभी विमला उपाध्याय (60 वर्ष) पत्नी बुद्धि बल्लभ उपाध्याय घायल हुई हैं। इन्हें जिला अस्पताल शाहजहांपुर रेफर किया गया है। सीओ मोहम्मदी अरुण कुमार ने शाहजहांपुर पहुंचकर घायलों का हाल जाना। बताया जा रहा है कि कार सवार परिवार लखनऊ से उत्तराखंड के रुद्रपुर जा रहे थे।
प्रत्यक्षदर्शी अवनीश कुमार के मुताबिक तेज रफ्तार कार लखनऊ की तरफ से आ रही थी। कार अचानक अनियंत्रित होकर पहले डिवाडर से टकराई, फिर दूसरी दिशा में जाकर पीछे से कंटेनर में जा घुसी। यह भी बताया जा रहा है कि सामने से आ रहे ई-रिक्शा को बचाने के प्रयास में कार अनियंत्रित होकर हादसे का शिकार हुई है।
मोहम्मदी क्षेत्र में हुआ हादसा
पढ़ें :- Deepotsav 2026 : सरयू के कनक कछार’ पर उतरा त्रेता का उल्लास, मुख्यमंत्री योगी के नेतृत्व में 10वीं बार रामनगरी में जले आस्था और आत्मीयता के दीप
मोहम्मदी क्षेत्र में शाहजहांपुर मार्ग पर कार और रोडवेज बस की जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जबर्दस्त थी कि बस और कार अलग-अलग दिशा में खंती में पलट गईं। हादसे में कार चालक की मौत हो गई है। बस और कार में सवार 22 लोग घायल हुए हैं, जिनमें कई लोगों की हालत गंभीर बताई गई है। इन्हें अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।
हादसे में घायल महिला की इलाज के दौरान मौत
फूलबेहड़ चौराहे पर बाइक मोड़ते समय पीछे से आ रही तेज बाइक ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में घायल महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई। अलीना पुत्री रफीक खान निवासी सिकंदराबाद थाना नीमगांव अपने बहनोई सुन्दरवल निवासी मो. जान के साथ सुंदरवल चौराहे पर शनिवार रात को गई थी। तभी पीछे से बाइक सवार ने टक्कर मार दी थी।