Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Lakhimpur Kheri Violence: बीजेपी की ओर से दर्ज एफआईआर में पहली कार्रवाई, पुलिस ने दो लोगों को किया गिरफ्तार

Lakhimpur Kheri Violence: बीजेपी की ओर से दर्ज एफआईआर में पहली कार्रवाई, पुलिस ने दो लोगों को किया गिरफ्तार

By शिव मौर्या 
Updated Date

Lakhimpur Kheri Violence: लखीमपुर खीरी हिंसा मामले में पुलिस ने ताबड़तोड़ कार्रवाई शुरू कर दी है। इस मामले में पुलिस ने दूसरे पक्ष की एफआईआर के आधार पर भी कार्रवाई की है। इस मामले में विचित्र और गुरविंदर नाम के दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

पढ़ें :- Haryana Assembly Elections 2024 : कालका से कांग्रेस प्रत्याशी प्रदीप चौधरी के काफिले पर फायरिंग, समर्थक को लगी 2 गोली, PGI रेफर

बताया जा रहा है कि पुलिस ने दोनों आरोपियों को हिरासत में लिया था। पूछताछ के बाद दोनों को गिरफ्तार कर लिया था। इससे पहले पुलिस ने इस एफआईआर के आधार पर 12 किसानों को नोटिस जारी की थी। कई किसानों ने बयान भी दर्ज कराया था।

बता दें कि, लखीमपुर खीरी हिंसा में चार किसान समेत आठ लोगों की जान गयी थी। इस मामले में केंद्रीय गृह राज्यमंत्री के बेटे आशीष मिश्रा के खिलाफ कार्रवाइ्र करते हुए पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। पुलिस ने जांच शुरू की और आशीष समेत अब तक 13 लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है।

यह दोनों गिरफ्तारियां तिकुनिया मामले में हुई हिंसा के बाद भाजपा सभासद सुमित जायसवाल द्वारा दर्ज कराई गई क्रॉस एफआईआर के तहत हुई है। अब दोनों आरोपियों को अदालत में पेश किया जाएगा। बताया गया कि गुरविंदर सिंह मोकारमपुर अलीगंज थाना गोला और विचित्र सिंह गोगावां थाना भीरा के रहने वाले हैं।

पढ़ें :- UP News : दुष्कर्म मामले में जेल की सजा काट रहे पूर्व कैबिनेट मंत्री गायत्री प्रसाद प्रजापति की जमानत याचिका खारिज
Advertisement