1. हिन्दी समाचार
  2. जीवन मंत्रा
  3. Low BP की समस्या बन सकती है हार्ट अटैक या स्ट्रोक का कारण, छुटकारा पाने के लिए करें ये उपाय

Low BP की समस्या बन सकती है हार्ट अटैक या स्ट्रोक का कारण, छुटकारा पाने के लिए करें ये उपाय

शरीर में ब्लड प्रेशर नियंत्रित रहना जरूरी है। ब्लड प्रेशर कम या ज्यादा होने से अक्समात किसी घटना होने का खतरा रहता है, जैसे हार्ट अटैक या स्ट्रोक। ऐसी स्थितियां जानलेवा हो सकती हैं। अक्सर देखा गया है कि लोग हाई बीपी को गंभीरता से लेते हैं, मगर लो बीपी को नहीं।

By आराधना शर्मा 
Updated Date

Low Blood Pressure Signs: शरीर में ब्लड प्रेशर नियंत्रित (Controlled blood pressure) रहना जरूरी है। ब्लड प्रेशर कम या ज्यादा होने से अक्समात किसी घटना होने का खतरा रहता है, जैसे हार्ट अटैक या स्ट्रोक (Heart attack or stroke) । ऐसी स्थितियां जानलेवा हो सकती हैं।

पढ़ें :- Water chestnut in winter :  ठंड में सिंघाड़ा बहुत फायदेमंद है , शरीर को दे ताकत देता है

आपको बता दें, अक्सर देखा गया है कि लोग हाई बीपी को गंभीरता से लेते हैं, मगर लो बीपी को नहीं। शायद लोगों में इस समस्या के बारे में जानकारियों की कमी होना कारण हो सकता है। चलिए हम आपको बताते हैं, लो बीपी कितना घातक हो सकता है और कैसे होते हैं इसके शुरुआती संकेत।

लो ब्लड प्रेशर की समस्या क्या है?

आजकल की बदलती लाइफस्टाइल के चलते लोगों की सेहत पर भी प्रभाव पड़ता है। कम उम्र से ही उन्हें कई प्रकार की समस्याएं होने लगती हैं। उन्हीं में से एक है लो ब्लड प्रेशर की समस्या, जिसे हाइपोटेंशन भी कहा जाता है। हाइपोटेंशन में शरीर का ब्लड सर्कुलेशन धीमा हो जाता है।

किसी इंसान का नॉर्मल बीपी रेंज 120/80 मिमी hg होता है, वहीं लो बीपी की समस्या में ये 90/60 मिमी hg हो जाता है। लो बीपी की समस्या से हार्ट अटैक की संभावनाएं बढ़ जाती हैं। इससे किडनी फेलियर, ब्रेन स्ट्रोक भी आ सकता है।

क्यों लो हो जाता है ब्लड प्रेशर?

लो बीपी के कई कारण हो सकते हैं, जैसे शरीर में पोषक तत्वों की कमी, हार्ट संबंधी समस्याएं, स्ट्रेस या टेंशन लेना, डिहाइड्रेशन और कोई संक्रमण होना। प्रेग्नेंसी, थाइराइड और एनीमिया में भी ऐसा हो सकता है।

पढ़ें :- सूरत में बच्चों की दवा के नाम पर बड़ा फर्जीवाड़ा, जानवरों का टॉनिक भरकर बेच रहा था मेडिकल स्टोर संचालक

लो बीपी होने पर शरीर देता हैं ये 7 संकेत

  • बेहोशी या चक्कर आना
  • तेज सांस लेना
  • धुंधला दिखाई देना
  • अत्यधिक थकावट
  • ध्यान लगाने में समस्या होना
  • उल्टी या मतली जैसा महसूस करना
  • कमजोरी महसूस करना

लो बीपी से होने वाली हेल्थ प्रॉब्लम्स

  • ब्रेन स्ट्रोक
  • हार्ट अटैक या स्ट्रोक
  • किडनी फेलियर
  • ब्रेन हैमरेज
  • लो बीपी से अन्य अंगों तक खून के प्रवाह में समस्या होना।

लो बीपी से छुटकारा पाने के लिए कुछ घरेलू उपाय

  • तुरंत राहत के लिए नमक मिला पानी पिएं।
  • रोज खाली पेट तुलसी के पत्तों का पानी पिएं।
  • खाली पेट किशमिश का पानी पीना होगा फायदेमंद।
  • विटामिन बी-12 से भरपूर फूड्स का सेवन करें।
  • कॉफी भी पी सकते हैं।
  • तनाव लेने से बचें।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...