सोशल मीडिया पर आए दिन कई मजेदार वीडियो देखने को मिलते हैं। इनमें से कई वीडियो लोगों का खूब मनोरंजन करते हैं तो वहीं कुछ वीडियो लोगों के दिलों को छू लेते हैं। हाल ही में सोशल मीडिया पर रेस्तरां में अकेले बैठे बर्थडे मना रहे एक लड़के का वीडियो सामने आया है। जिसमें वहां मौजूद तीन वेट्रेस लड़के के साथ कुछ ऐसा करती है। जिसने लोगों का दिल जीत लिया है।
Viral Video : सोशल मीडिया पर आए दिन कई मजेदार वीडियो देखने को मिलते हैं। इनमें से कई वीडियो लोगों का खूब मनोरंजन करते हैं तो वहीं कुछ वीडियो लोगों के दिलों को छू लेते हैं। हाल ही में सोशल मीडिया पर रेस्तरां में अकेले बैठे बर्थडे मना रहे एक लड़के का वीडियो सामने आया है। जिसमें वहां मौजूद तीन वेट्रेस लड़के के साथ कुछ ऐसा करती है। जिसने लोगों का दिल जीत लिया है।
वायरल हो रहे इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक टेबल पर बैठा हुआ लड़का एक पेस्ट्री ऑर्डर करता है। वेट्रेस उसे लाकर पेस्ट्री सर्व भी कर देती है और लड़का वीडियो कॉल पर मौजूद अपने दोस्तों को दिखाकर इसे काटने भी लगता है। इसी बीच काउंटर पर मौजूद तीन वेट्रेस उसे देखती हैं और आपस में कुछ बात करती हैं। लड़का चुपचाप पेस्ट्री खा ही रहा होता है कि तीनों अपने हाथ में केक लाकर उसका बर्थडे सेलिब्रेट करने लगती हैं। ये देखकर लड़का भावुक हो जाता है।
View this post on Instagram
पढ़ें :- Panchkula Municipal Corporation Elections : कांग्रेस, बोली- भाजपा का असली मॉडल -वोट चोरी करो, जनादेश लूटो और लोकतंत्र को बंधक बनाओ
अकेला बैठे पेस्ट्री काट कर बर्थडे मना रहे लड़के के इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर @andrejko.epta नाम के अकाउंट पर शेयर किया गया है। जिसे अब तक करोड़ों लोगों ने देखा और लाइक भी किया है। कई सोशल मीडिया यूजर्स इस पोस्ट पर कमेंट करते हुए अपनी-अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं, एक यूजर ने लिखा- ‘ ये लड़कियां नहीं रानी हैं’ वहीं दूसरे यूजर ने लिखा- ‘ये वाकई मानवीयता है’।