Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. Lal Kitab Ke Totke: जानें लाल किताब के अचूक टोटके,उपाय कर लिया जाए तो कोई समस्या नहीं बचती

Lal Kitab Ke Totke: जानें लाल किताब के अचूक टोटके,उपाय कर लिया जाए तो कोई समस्या नहीं बचती

By अनूप कुमार 
Updated Date

Lal Kitab Ke Totke : जीवन में समस्याओं से निजात पाने के लिए ज्योतिष शास्त्र में अनेक लाभकारी उपाय बताए गए है। प्रसिद्ध ज्योतिष ग्रंथ  लाल किताब के उपाय अचूक माने जाते है। लाल किताब में हर समस्या का उपाय मौजूद है। जीवन में संकटों के समय इन उपायों को करने की जरूरत होती है।  सही तरीके से इन उपायों को करने से जीवन में कोई समस्या शेष नहीं बचती। जीवन में खुशियों का मेला लगा लगा रहता है।आइये जानते है इन उपायों के बारे में।

पढ़ें :- Holi Chandra Grahan: होली पर लग रहा चन्द्र-ग्रहण, होलिका दहन के दिन भद्रा का साया, जानें- पूरी डिटेल्स

1. हमेश चांदी का चौकोर टुकड़ा अपने पास रखें। इससे घर की तिजोरी में भी रख सकते हैं।
2. बिना नागा किए प्रतिदिन कुत्ते को रोटी खिलाएं। काले कुत्ते को रोटी खिलाएंगे तो बेहद उत्तम रहेगा।
3.घर की रसोई में देसी गुड़ अवश्य रखें। समय-समय पर उसे खाते रहें। परिवारजनों को भी दें।
4. प्रतिदिन पीपल, बरगद, नीम और केले की जड़ में  जल चढ़ाना चाहिए।
5. किसी सफाईकर्मी को कुछ सिक्के दान में देने चाहिए।
6. चींटी, पक्षी, गाय, कुत्ता, कौवा, आदि प्राणियों के लिए अन्न-जल की व्यवस्था अवश्य करें।

Advertisement