जेडीयू के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने राहुल गांधी पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने सोशल मीडिया के प्लेटफार्म एक्स पर पोस्ट करके कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष पर हमला बोला है। उन्होंने पोस्ट में लिखा है कि -प्रधानमंत्री बनने का आपका सपना कभी पूरा नहीं हो पाएगा। एक बात और, आप ‘पप्पू’ हैं, ‘पप्पू’ ही रहेंगे और अपनी ‘चुटकुलेबाजी’ से देश का ‘मनोरंजन’ करते रहेंगे।
पढ़ें :- ICC Cricket World Cup 2027 Schedule : आईसीसी वर्ल्ड कप 2027 शेड्यूल का ऐलान, जाने कब होगा IND vs PAK हाई वोल्टेज मैच?
@RahulGandhi जी, आपने कहा है कि आपके दबाव में बिहार में जाति आधारित गणना करवाई गई। इतना बड़ा असत्य हो ही नहीं सकता। शायद आपको पता नहीं है कि नीतीश कुमार जी, कभी किसी के दबाव में काम नहीं करते हैं।
जाति आधारित गणना, नीतीश कुमार जी का निश्चय था और यह मुद्दा नीतीश कुमार जी ने…
— Rajiv Ranjan (Lalan) Singh (@LalanSingh_1) January 31, 2024
पढ़ें :- पूरा देश वोट चोरी के खिलाफ गुस्से में है, फिर भी BJP-EC की बेशर्मी देखिए कैसे खुलेआम वही काम कर रहे हैं: राहुल गांधी
राहुल गांधी जी, आपने कहा है कि आपके दबाव में बिहार में जाति आधारित गणना करवाई गई। इतना बड़ा असत्य हो ही नहीं सकता। शायद आपको पता नहीं है कि नीतीश कुमार जी,कभी किसी के दबाव में काम नहीं करते हैं। जाति आधारित गणना, नीतीश कुमार जी का निश्चय था और यह मुद्दा नीतीश कुमार जी ने स्वर्गीय वी. पी. सिंह जी के प्रधानमंत्रित्व काल में भी उठाया था, जब आपका राजनीतिक उदय भी नहीं हुआ था।
आपकी तो हालत यह है कि बेंगलुरु और मुंबई की बैठक में जब जनता दल (यूनाइटेड) की तरफ से प्रस्ताव पास करने को कहा गया, तब पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री सुश्री ममता बनर्जी ने इसका विरोध किया और आपने मौन रहकर उनका समर्थन किया। देश की राजनीति में कुछ पाने के लिए असत्य कथन का सहारा मत लीजिए। यही कारण है कि आपकी कांग्रेस पार्टी दिनों-दिन सिकुड़ती जा रही है। अगर असत्य का सहारा लीजिएगा तो प्रधानमंत्री बनने का आपका सपना कभी पूरा नहीं हो पाएगा।एक बात और, आप ‘पप्पू’ हैं, ‘पप्पू’ ही रहेंगे और अपनी ‘चुटकुलेबाजी’ से देश का ‘मनोरंजन’ करते रहेंगे।