चमोली। उत्तराखंड के चमोली में गुरुवार देर शाम एक बड़ा हादसा हुआ। विष्णुगाड-पीपलकोटी जल विद्युत परियोजना की निर्माणाधीन टनल में अचानक भूस्खलन हो गया। इस दौरान वहां काम कर रहे 15 से ज्यादा मजदूर सुरंग में फंस गए और कई घायल हो गए। इस घटना के बाद रेस्क्यू आपरेशन शुरू किया गया। बताया जा रहा है कि, 13 लोगों को टनल से बाहर निकाल लिया गया है। मौके पर टीमें मौजूद हैं और रेस्क्यू अभियान जारी है।
पढ़ें :- इंतजार की घड़ियां खत्म और रोमांच शुरु, ऋषिकेश में आज से गंगा की लहरों पर फिर दिखाई देगा राफ्टिंग का जुनून
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जनपद चमोली के पीपलकोटी स्थित टीएचडीसी टनल के भीतर मलबा और पानी आने की घटना पर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए राहत एवं बचाव कार्यों को युद्धस्तर पर संचालित करने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि घटना की गंभीरता को देखते हुए एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमों को तत्काल घटनास्थल पर भेज दिया गया है। जिला प्रशासन सहित सभी संबंधित विभागों एवं एजेंसियों को समन्वय के साथ त्वरित राहत एवं बचाव अभियान चलाने के निर्देश दिए गए हैं।
पीपलकोटी स्थित THDC टनल के भीतर मलबा एवं पानी आने की सूचना प्राप्त हुई है।
घटना की गंभीरता को देखते हुए @NDRFHQ और @uksdrf की टीमों को तत्काल मौके पर भेजा गया है। जिला प्रशासन सहित सभी संबंधित एजेंसियों को युद्धस्तर पर राहत एवं बचाव अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं।
स्वयं भी…
पढ़ें :- कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने सीएम पुष्कर सिंह धामी पर साधा निशाना, कहा-नियमों के आधार पर टेंडर की प्रक्रिया को बदला और काम अडानी को सौंप दिया
— Pushkar Singh Dhami (@pushkardhami) August 13, 2026
साथ मुख्यमंत्री स्वयं भी अधिकारियों से निरंतर संपर्क में हैं और स्थिति की निरंतर जानकारी ले रहा हैं। उन्होंने कहा, हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता टनल में फंसे प्रत्येक व्यक्ति को सुरक्षित बाहर निकालना है। ईश्वर से सभी के सकुशल होने की प्रार्थना करता हूं।