1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तराखंड
  3. Joshimath Helicopter Crash : पायलट समेत सभी 6 लोगों की मौत, सेना के तरफ से शवों का रेस्क्यू जारी

Joshimath Helicopter Crash : पायलट समेत सभी 6 लोगों की मौत, सेना के तरफ से शवों का रेस्क्यू जारी

बदरीनाथ से देहरादून लाैट रहा एक हेलीकॉप्‍टर जोशीमठ (Joshimath Helicopter) के नजदीक पांडुकेश्वर में भेड़ गदेरे की पहाड़ी पर क्रैश हो गया है। आपदा प्रबंधन अधिकारी नंद किशोर जोशी ने बताया कि हादसे में हेलीकॉप्टर में सवार सभी छह लोगों की मौत हो गई है। उन्होंने बताया कि सेना मौके पर पहुंच चुकी है।

By santosh singh 
Updated Date

चमोली। बदरीनाथ से देहरादून लाैट रहा एक हेलीकॉप्‍टर जोशीमठ (Joshimath Helicopter) के नजदीक पांडुकेश्वर में भेड़ गदेरे की पहाड़ी पर क्रैश हो गया है। आपदा प्रबंधन अधिकारी नंद किशोर जोशी ने बताया कि हादसे में हेलीकॉप्टर में सवार सभी छह लोगों की मौत हो गई है। उन्होंने बताया कि सेना मौके पर पहुंच चुकी है। साथ ही सेना ने रेस्क्यू की कमान भी संभाल ली है। मृतकों के शवों को लाया जा रहा है।

पढ़ें :- जमुई में छात्रा से सड़क पर बदसलूकी का वीडियो वायरल, DM ने लिया संज्ञान

जिलाधिकारी चमोली गौरव कुमार (Gaurav Kumar, District Magistrate, Chamoli) के अनुसार दुर्घटना के कारणों की जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकता है। पांडुकेश्वर सड़क से सात किलोमीटर लगभग पैदल रास्ते पर घटनास्थल स्थित है। बताया जा रहा कि बदरीनाथ और ज्‍योशीमठ के नजदीक पांडुकेश्वर में भेड़ गदेरे की पहाड़ी पर यह हादसा हुआ है। हेलीकॉप्‍टर ट्रांस भारत कंपनी का है। जिसमें एक पायलट और पांच यात्री सवार थे। सभी यात्री कर्नाटक के और पायलट दिल्ली का है।

हेलीकॉप्‍टर बदरीनाथ से देहरादून आ रहा था। जिसे सहस्रधारा हेलीपैड (Sahastradhara Helipad) पर उतरना था। हादसे के बाद एहतियात के तौर पर मैसर्स ट्रांस भारत एविएशन प्राइवेट लिमिटेड के सभी हेलीकॉप्टरों की उड़ान पर रोक लगा दी गई है। यूकाडा के सीईओ प्रतीक जैन (Prateek Jain, CEO of UCADA) का कहना है कि पायलट से संपर्क करने का प्रयास किया जा रहा है, टीम घटना स्थल को रवाना कर दी गई है।

सीएम धामी रख रहे पूरे घटनाक्रम पर नजर

सीएम पुष्क​र सिंह धामी ने हादसे को दुर्भाग्यपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि ‘चाई गांव, जोशीमठ के निकट हेलीकॉप्टर क्रैश होने की दुर्भाग्यपूर्ण सूचना प्राप्त हुई है। जिला प्रशासन, आपदा प्रबंधन विभाग, एसडीआरएफ द्वारा संयुक्त रूप से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है। स्वयं भी पूरे घटनाक्रम की निरंतर निगरानी कर रहा हूं। गंभीर रूप से घायलों को तत्काल एयरलिफ्ट कर बेहतर उपचार हेतु हायर सेंटर पहुंचाने के निर्देश दिए हैं। ईश्वर से यात्रियों के सकुशल होने की कामना करता हूं।’

पढ़ें :- बहराइच में किसानों का बड़ा प्रदर्शन, गन्ने का भाव ₹600 करने और कर्जमाफी की मांग

पढ़ें :- कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने सीएम पुष्कर सिंह धामी पर साधा निशाना, कहा-नियमों के आधार पर टेंडर की प्रक्रिया को बदला और काम अडानी को सौंप दिया

हेलीकॉप्टर दुर्घटना में मृतकों के नाम

कैप्टन हिमांशु सभरवाल, उम्र 48 वर्ष, निवासी दिल्ली (पायलट)

प्रतापा, उम्र 41 वर्ष, निवासी कर्नाटक

अरुण सालुंके, उम्र 44 वर्ष, निवासी कर्नाटक

वीबी. शंकर गौड़ा, उम्र 39 वर्ष, निवासी कर्नाटक

सुधीर के., उम्र 50 वर्ष, निवासी कर्नाटक

पढ़ें :- उत्तराखंड के चमोली में निर्माणाधीन टनल में हुआ भूस्खलन, सीएम बोले-हमारी प्राथमिकता वहां फंसे प्रत्येक व्यक्ति को सुरक्षित बाहर निकालना है

एसएस नटराजा (सभी यात्री)

खराब मौसम में भी जारी थी उड़ान

खराब मौसम के बाद भी शुक्रवार को बदरीनाथ के लिए उड़ान जारी थीं। दोपहर एक बजकर पांच मिनट एक हेलीकॉप्टर ने उड़ान भरी जो देहरादून पहुंचा। एक बजकर 12 मिनट देहरादून के लिए दूसरे हेलीकॉप्टर ने उड़ान भरी। जो लापता हो गया। एक बजकर 20 मिनट फिर एक हेलीकॉप्टर ने बदरीनाथ से उड़ान भरी। वह भी सुरक्षित देहरादून पहुंच गया।

फिर पता चला कि 1.12 मिनट पर उड़ने वाला हेलीकॉप्टर लापता है। इसके बाद भी दोपहर 2.10, 2.15 और 2.22 उड़ान भरी गईं। देहरादून के लिए दिनभर में लगभग 12 हेलीकॉप्टरों ने उड़ान भरी। सभी चार्टर थी।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...