Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. अंतिम यात्रा: पंचतत्व में विलीन हुए सीडीएस जनरल बिपिन रावत, बेटियों ने दी मुखाग्नि

अंतिम यात्रा: पंचतत्व में विलीन हुए सीडीएस जनरल बिपिन रावत, बेटियों ने दी मुखाग्नि

By शिव मौर्या 
Updated Date

नई दिल्ली। देश के पहले सीडीएस जनरल बिपिन रावत (CDS General Bipin Rawat) पंचत्तव में विलिन हो गए। बेटियों ने पिता बिपिन रावत ( Bipin Rawat) और मां मधुलिका (Madhulika) को मुखाग्नि दी। दोपहर दो बजे से दिल्ली के 3 कामराज मार्ग स्थित उनके घर से अंतिम यात्रा निकली थी। इस अंतिम यात्रा में हजारों की संख्या में लोग जुटे हुए थे।

पढ़ें :- मोदी जी के राज में इतनी महंगाई है कि मेहनत कर कमाई होने पर भी जरूरतें पूरी नहीं होती: प्रियंका गांधी

पढ़ें :- तीसरे फेज़ में कांग्रेस और INDI गठबंधन का तीसरा फ़्यूज़ उड़ गया है...विपक्षी दलों पर ​पीएम मोदी ने साधा निशाना

मां भारती के वीर सपूत के लिए नारे लगाते रहे। सीडीएस बिपिन रावत (CDS General Bipin Rawat)और उनकी पत्नी को उनकी बेटियों कृतिका और तारिणी ने रुढ़ियों को तोड़ते हुए मुखाग्नि दी। यही नहीं जनरल बिपिन रावत और उनकी पत्नी के शव भी एक साथ ही चिता पर रखे गए थे।

कई देशों के सेनाध्यक्षों और राजनियकों अंतिम विदाई में शामिल
सीडीएस जनरल बिपिन रावत की अंतिम विदाई में कई देशों के सेनाध्यक्ष और राजनियक भी शामिल हुए। इसके साथ ही रक्षामंत्री राजनाथ सिंह भी अंतिम विदाई में पहुंचे। जनरल बिपिन रावत किस कद के सैन्य अधिकारी थे, इसका अंदाजा इस बात से ही लगाया जा सकता है कि इजरायल, अमेरिका, फ्रांस और रूस समेत कई देशों ने उनकी मृत्यु पर शोक जाहिर किया। यही नहीं उनके निधन को अपने एक गहरे दोस्त को खोने जैसा बताया था।

Advertisement