1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. मोदी जी के राज में इतनी महंगाई है कि मेहनत कर कमाई होने पर भी जरूरतें पूरी नहीं होती: प्रियंका गांधी

मोदी जी के राज में इतनी महंगाई है कि मेहनत कर कमाई होने पर भी जरूरतें पूरी नहीं होती: प्रियंका गांधी

प्रियंका गांधी ने कहा कि, आज नरेंद्र मोदी ने कहा-राहुल गांधी जी अडानी का नाम नहीं ले रहे हैं। सच्चाई ये है-राहुल गांधी जी हर दिन अडानी की बात करते हैं, वे रोज अडानी की सच्चाई आपके सामने रखते हैं, उसका खुलासा करते हैं। राहुल गांधी जी आपको रोज बताते हैं कि नरेंद्र मोदी की बड़े-बड़े उद्योगपतियों के साथ सांठ-गांठ है। नरेंद्र मोदी ने अपने मित्रों के 16 लाख करोड़ रुपए माफ कर दिए, लेकिन किसानों का एक रुपए माफ नहीं किया। नरेंद्र मोदी इस बात का जवाब दें...

By शिव मौर्या 
Updated Date

Lok Sabha Elections 2024: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी रायबरेली में जनता को संबोधित करते हुए भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा। प्रियंका गांधी ने कहा कि, राहुल गांधी जी को हराने के लिए BJP ने अपनी पूरी ताकत लगा दी, लेकिन वह पीछे नहीं हटे। वह लोगों को न्याय दिलाने के लिए डटे रहे। उन्होंने आपको सुनने और आपकी समस्याओं को समझने के लिए ‘भारत जोड़ो यात्रा’ और ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ निकाली। इस यात्रा का उद्देश्य लोगों को ये याद दिलाना था कि आज देश में राजनीति की जो दिशा है, वह गलत है।

पढ़ें :- हुमायूं कबीर ने ममता को दिया प्रस्ताव, आप 'मेरी सीट से लड़ें उपचुनाव, मैं दूंगा साथ', बोले-जो भी हूं आपकी वजह से हूं

उन्होंने कहा कि, आज देश में महंगाई और बेरोजगारी दो सबसे बड़ी समस्याएं हैं। मोदी जी के राज में इतनी महंगाई है कि मेहनत कर कमाई होने पर भी जरूरतें पूरी नहीं होती। सरकार ने आपकी मदद करने के बजाए आपको 5 किलो राशन पकड़ा दिया। खेती में भी कमाई नहीं हो पा रही क्योंकि हर चीज में GST देनी पड़ रही है।

साथ ही कहा, आज देश में महंगाई और बेरोजगारी दो सबसे बड़ी समस्याएं हैं। मोदी जी के राज में इतनी महंगाई है कि मेहनत कर कमाई होने पर भी जरूरतें पूरी नहीं होती। सरकार ने आपकी मदद करने के बजाए आपको 5 किलो राशन पकड़ा दिया। खेती में भी कमाई नहीं हो पा रही क्योंकि हर चीज में GST देनी पड़ रही है।

प्रियंका गांधी ने कहा कि, आज नरेंद्र मोदी ने कहा-राहुल गांधी जी अडानी का नाम नहीं ले रहे हैं। सच्चाई ये है-राहुल गांधी जी हर दिन अडानी की बात करते हैं, वे रोज अडानी की सच्चाई आपके सामने रखते हैं, उसका खुलासा करते हैं। राहुल गांधी जी आपको रोज बताते हैं कि नरेंद्र मोदी की बड़े-बड़े उद्योगपतियों के साथ सांठ-गांठ है। नरेंद्र मोदी ने अपने मित्रों के 16 लाख करोड़ रुपए माफ कर दिए, लेकिन किसानों का एक रुपए माफ नहीं किया। नरेंद्र मोदी इस बात का जवाब दें…

उन्होंने कहा, मोदी सरकार देश के बड़े-बड़े खरबपतियों को देश की सारी संपत्ति सौंप रही है। टीवी पर जो दिखाया जा रहा है, वो देश की सच्चाई नहीं है। असलियत ये है कि नरेंद्र मोदी खरबपतियों की सरकार चला रहे हैं और देश की गरीब जनता को उन्होंने नकार दिया है।

पढ़ें :- ​तमिलनाडु में राज्यसभा की एक सीट कांग्रेस को देकर CM विजय खेल गए बड़ा गेम, लोकसभा चुनाव पर 2029 नजर

 

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...