Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. बॉलीवुड
  3. Lata Mangeshkar passed away: राष्ट्रीय सम्मान के साथ होगा लता का अंतिम संस्कार, पूरे देश में शोक की लहर

Lata Mangeshkar passed away: राष्ट्रीय सम्मान के साथ होगा लता का अंतिम संस्कार, पूरे देश में शोक की लहर

By आराधना शर्मा 
Updated Date

Lata Mangeshkar passed away: कई पीढ़ियों से लाखों करोड़ों दिलों पर राज करने वाली स्वर कोकिला और भारत रत्न लता मंगेशकर (Lata Mangeshkar) का निधन हो गया है। पिछले 29 दिन से वह मुम्बई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती थीं।

पढ़ें :- सपा और कांग्रेस के नेताओं के चेहरे से उड़ी हुई हवा से स्पष्ट है कि चुनाव के आधे समर में उन्होंने हार स्वीकार कर ली : सीएम योगी

8 जनवरी को लता मंगेशकर को कोविड पॉजिटिव पाया गया था। लता जी के निधन के बाद देश में दो दिन का राष्ट्रीय शोक घोषित किया गया है। पुलिस के तरफ से लता जी के घर के बाहर सुरक्षा बढ़ाई जा रही है। पूर्ण राष्ट्रीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार होगा। अब दो दिन तक तिरंगा ध्वज आधा झुका रहेगा।

लता मंगेशकर (Lata Mangeshkar) मिलिट्री वाहन में अंतिम यात्रा पर रवाना होंगी. कई अंगों ने बंद कर दिया था। लता मंगेशकर की उम्र 92 साल थीं। लता मंगेशकर के निधन के बाद मुम्बई के ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। अस्पताल के बाहर पुलिस का बंदोबस्त है।

नितिन गडकरी लता जी के निधन पर केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कू किया, ”देश की शान और संगीत जगत की शिरमोर स्वर कोकिला भारत रत्न लता मंगेशकर जी का निधन बहुत ही दुखद है। पुण्यात्मा को मेरी भावभीनी श्रद्धांजलि। उनका जाना देश के लिए अपूरणीय क्षति है। वे सभी संगीत साधकों के लिए सदैव प्रेरणा थी। ”

 

Advertisement