नई दिल्ली। मध्य प्रदेश पूर्व मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सोमवार को पश्चिम बंगाल में सत्ताधारी ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस (All India Trinamool Congress) सरकार पर तीखा हमला किया। उन्होंने राज्य में कुशासन और भ्रष्टाचार का आरोप लगाया और कहा कि बंगाल के लोगों ने बदलाव का मन बना लिया है। उन्होने कहा कि टीएमसी का मतलब टी से टॉर्चर और ट्रेजेडी, एम से मनी, मर्डर, माफिया और सी का मतलब है करप्शन, क्राइम और क्रूरता। जिस तरह से महिलाओं पर अत्याचार और अन्याय हो रहा है और बंगाल के लोगों से घुसपैठिए उनका अधिकार छीन रहे हैं।
पढ़ें :- UP Panchayat Election : यूपी पंचायत चुनाव 3 महीने में कराने के आदेश को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती देगा प्रधान संगठन, कहा- अप्रैल 2027 से पहले कराना अंसभव
केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि घसपैठिए पानी, जमीन और जंगल पर कब्जा कर रहे हैं और भ्रष्टाचार के कारण पूरा बंगाल परेशान है। इसलिए लोगों ने बदलाव का मन बना लिया है। यह परिवर्तन यात्रा बंगाल की नव जागरण यात्रा है। इससे पहले रविवार को भारतीय जनता पार्टी (BJP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने इसके लॉन्च में भाग लिया था। कूच बिहार में पार्टी की परिवर्तन यात्रा 2026 के उद्घाटन में शामिल हुए और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर तीखा हमला किया, उन पर “महिलाओं की सुरक्षा करने में नाकाम रहने और गैर-कानूनी घुसपैठ को बढ़ावा देने का आरोप लगाया। बीजेपी की परिवर्तन यात्रा के लॉन्च में शामिल हुए। नवीन ने कहा कि सत्ता में आने से पहले सीएम ममता बनर्जी ने माँ, माटी और मानुष का नारा दिया था, लेकिन वह राज्य में माताओं और बहनों की सुरक्षा सुनिश्चित करने में नाकाम रही हैं।