नई दिल्ली। बांग्लादेश में भड़की हिंसा के बाद पूर्व पीएम शेख हसीना (Former PM Sheikh Hasina) भागकर भारत आ गई थीं। अब पड़ोसी मुल्क में मोहम्मद यूनुस (Mohammad Yunus) के नेतृत्व में बनी अंतरिम सरकार हसीना की वापसी चा रही है। यूनुस सरकार (Yunus Sarkar) इसके लिए तमाम प्रयास भी कर रही है। इस बीच एक वायरल फोन कॉल सामने आई है, जिस पर दावा किया गया है कि ये शेख हसीना (Sheikh Hasina) की है।
पढ़ें :- दिल्ली-एनसीआर में धनतेरस पर सड़के हुईं जाम, खरीदारी करने के लिए बड़ी संख्या में बाजार पहुंचे लोग
हसीने ने वापसी पर क्या कहा?
10 मिनट के इस लीक कॉल में शेख हसीना (Sheikh Hasina) ने कहा कि वो अपने मुल्क से ज्यादा दूर नहीं हैं और जरूरत पड़ने पर जल्द वापस भी आ सकती हैं। हसीना के इस कॉल के लीक होने से सोशल मीडिया और बांग्लादेश की राजनीति में विवाद छिड़ गया है।