legendary singer AR Rahman health update: ऑस्कर विजेता संगीतकार और दिग्गज सिंगर एआर रहमान ( AR Rahman) को रविवार की सुबह अचानक तबियत बिगड़ने पर चेन्नई के हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। जहां डॉक्टर्स की टीम की निगरानी में उनकी जांच और इलाज की गई। रुटीन चेकअप के बाद उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया है।
पढ़ें :- ED Big Action : आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी की 426.46 करोड़ की ईडी ने अटैच की संपत्ति, बाजार मूल्य 1170 करोड़ रुपये
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार ए आर रहमान ( AR Rahman) को गर्दन में दर्द था। जिसके बाद उन्हें अपोलो हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। जहां उनके कई जरुरी टेस्ट हुए और कुछ घंटों में उन्हे हॉस्पिटल से डिस्चार्ज कर दिया गया। अपोलो अस्पताल के मेडिकल बुलेटिन के अनुसार ए आर रहमान को डिहाइड्रेशन के लक्षण थे। रुटीन चेकअप के बाद उन्हे डिस्चार्ज कर दिया गया।
समाचार एजेंसी आईएएनएस के अनुसार, संगीतकार ए.आर. रहमान को आज सुबह 7:10 बजे सीने में दर्द की शिकायत के बाद चेन्नई के ग्रीम्स रोड स्थित अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनका आपातकालीन वार्ड में इलाज किया गया और बाद में उन्हें एंजियोग्राम के लिए मंजूरी दे दी गई। बता दें कि एंजियोग्राम एक प्रकार का इमेजिंग टेस्ट है, जिसमें एक्स-रे का उपयोग करके रक्त वाहिकाओं (धमनियों और नसों) की जांच की जाती है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि वे ठीक से काम कर रही हैं या नहीं, खासकर हृदय की धमनियों में।