Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. जॉब्स
  3. Lekhpal Recruitment 2022: 4000 अतिरिक्त पदों पर होगीं भर्तियां, कैंडीडेट्स ऐसे करें जल्द अप्लाई

Lekhpal Recruitment 2022: 4000 अतिरिक्त पदों पर होगीं भर्तियां, कैंडीडेट्स ऐसे करें जल्द अप्लाई

By आराधना शर्मा 
Updated Date

Lekhpal Recruitment 2022: उत्तर प्रदेश की जनता ने योगी सरकार को दूसरा मौका दिया और उन्होंने पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाई। इसके बाद उन्होंने सरकारी भर्तियों में तेजी लाने का ऐलान किया था। पहले दरोगा भर्ती की प्रारंभिक परीक्षा का रिजल्ट जारी कर उसका फिजिकल शुरू करवाया गया तो वहीं अब लेखपाल भर्ती को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है।

पढ़ें :- चंडीगढ़ विश्वविद्यालय के नये परिसर के उन्नाव जिले में स्थापना पर लगी अंतिम मुहर, योगी सरकार दे चुकी है मंजूरी

जानकारी के मुताबिक उत्तर प्रदेश राजस्व परिषद में लेखपाल के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए योगी सरकार ने हरी झंडी दिखा दी है। डिविजनल कमिशनरों को चयन वर्ष 2020-2021 और 2021-2022 में भर्तियों से संबंधित सूचना परिषद मुख्यालय में निर्धारित प्रारूप पर 3 मई तक उपलब्ध कराने को कहा गया है। वहीं अभी राज्य में लेखपाल के 30837 पद हैं, जिसमें से 8085 पदों की भर्ती के लिए अधिसूचना पहले ही जारी कर दी गई थी।

इसके बावजूद 4000 पद रिक्त हैं, ऐसे में आगामी भर्ती में पदों की संख्या बढ़ाई जा सकती है। वहीं दूसरी ओर Upsssc ने पिछले महीने सरकारी परीक्षा का कैलेंडर जारी किया था, जिसके हिसाब से लेखपाल की परीक्षा 19 जून को प्रस्तावित है।

हालांकि अभी PET 2021 की कटऑफ नहीं निर्धारित की गई है, जिस वजह से अभ्यार्थी परेशान हैं। उम्मीद जताई जा रही है कि आने वाले कुछ दिनों PET को लेकर भी Upsssc अपनी स्थिति साफ कर देगा।

क्या है लेखपाल का सिलेबस आपको बता दें कि राजस्व लेखपाल की मुख्य परीक्षा 100 नंबर की होगी, जिसमें सामान्य हिंदी, गणित, सामान्य ज्ञान और ग्राम समाज एवं विकास विषय हैं। ये चारों विषय 25-25 नंबर के होंगे, जबकि प्रश्नों को हल करने के लिए दो घंटे का वक्त मिलेगा।

पढ़ें :- UP Board Exam 2025 : ऑनलाइन परीक्षा केंद्र निर्धारण की समय-सारिणी जारी, 25 सितम्बर तक परीक्षा केन्द्र के लिए करें आवेदन
Advertisement