1. हिन्दी समाचार
  2. तकनीक
  3. BSNL ने लॉन्च की भारत में पहली Satellite-to-Device सर्विस,Jio-Airtel को पछाड़ा

BSNL ने लॉन्च की भारत में पहली Satellite-to-Device सर्विस,Jio-Airtel को पछाड़ा

टेलीकॉम सेक्टर (Telecom Sector) की सरकारी कंपनी BSNL ने भारत में सैटेलाइट-टू-डिवाइस सर्विस को लॉन्च (BSNL Satellite-to-Device Service Launch) कर दिया है। BSNL देश की पहली कंपनी बन गई है, जिसने इस सर्विस को लॉन्च किया है। इस सर्विस की मदद से आप नेटवर्क ना होने पर भी टेलीकॉम सर्विसेस (Telecom Service) का इस्तेमाल कर पाएंगे।

By santosh singh 
Updated Date

नई दिल्ली। टेलीकॉम सेक्टर (Telecom Sector) की सरकारी कंपनी BSNL ने  भारत में सैटेलाइट-टू-डिवाइस सर्विस को लॉन्च (BSNL Satellite-to-Device Service Launch) कर दिया है। BSNL देश की पहली कंपनी बन गई है, जिसने इस सर्विस को लॉन्च किया है। इस सर्विस की मदद से आप नेटवर्क ना होने पर भी टेलीकॉम सर्विसेस (Telecom Service) का इस्तेमाल कर पाएंगे।

पढ़ें :- यूपी में DM, ADM और SDM के ट्रांसफर पर लगी रोक, पीलीभीत वोटर लिस्ट गड़बड़ी मामले में अधिकारियों पर कार्रवाई

इसके लिए BSNL ने अमेरिकी सैटेलाइट कम्युनिकेशन कंपनी Viasat के साथ पार्टनरशिप की हैं। कंपनी ने सैटेलाइट बेस्ड टू-वे मैसेजिंग सर्विस का सफल डेमो इंडियन मोबाइल कांग्रेस 2024 में किया था।

जानें क्या होगा फायदा?

सैटेलाइट-टू-डिवाइस सर्विस के नाम से ही साफ है कि इस प्रक्रिया में सैटेलाइट की मदद से डिवाइस पर सीधे सर्विस मिलेगी। अभी टेलीकॉम सर्विसेस यूज करने के लिए हमें टेलीकॉम टावर पर निर्भर रहना पड़ता है। इसकी वजह से कई रिमोट एरिया में नेटवर्क नहीं आता है। ऐसे में सैटेलाइट-टू-डिवाइस सर्विस की मदद से ऐसे एरिया में लोगों को कनेक्टिविटी के बेहतर विकल्प मिलेंगे।

BSNL की Satellite-to-Device सर्विस

इस बारे में डिपार्टमेंट ऑफ टेलीकम्युनिकेशन (DoT) ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट किया है। DoT ने लिखा, ‘BSNL ने देश की पहली Satellite-to-Device सर्विस लॉन्च कर दी है। अब भारत के रिमोट एरिया तक भी आसानी से कनेक्टिविटी मिलेगी। इस मैसेज के साथ DoT ने एक वीडियो भी पोस्ट किया है, जिसमें इस सर्विस के बारे में बताया गया है। कुछ वक्त पहले Viasat ने बताया था कि वे भारत में BSNL समेत दूसरी कंपनियों के साथ मिलकर काम कर रहे हैं, जिससे सैटेलाइट सर्विसेस का कंज्यूमर्स और IoT डिवाइसेस तक विस्तार किया जा सके।

पढ़ें :- संजय निषाद ने यूपी विधान चुनाव से पहले बीजेपी को दिया अल्टीमेटम, आरक्षण पर फैसला करो, वरना दूसरा दरवाजा देखेंगे

ट्रायल में Viasat ने टू-वे कम्युनिकेशन और इमरजेंसी SOS मैसेजिंग सर्विसेस का डेमो दिखाया था। इन सर्विसेस का डेमो एक कमर्शियल एंड्रॉयड स्मार्टफोन के जरिए नॉन-टेरेस्ट्रियल नेटवर्क (NTN) कनेक्टिविटी का इस्तेमाल कर दिखाया गया था।

जानें  कब तक मिलेगी आम लोगों को ये सर्विस?

इसके जरिए 36 हजार किलोमीटर दूर Viasat के L-बैंड सैटेलाइट को मैसेज भेजा गया था। इंडियन मोबाइल कांग्रेस में Viasat ने बताया था कि डायरेक्ट-टू-डिवाइस कनेक्टिविटी एक नई टेक्नोलॉजी है, जो मोबाइल, स्मार्टवॉच, कार के साथ ही इंडस्ट्रियल मशीनरी और ट्रांसपोर्ट ऑपरेटर्स आसानी से टेरेस्ट्रियल और सैटेलाइट नेटवर्क से कनेक्ट रह सकेंगे। हालांकि, टेलीकॉम डिपार्टमेंट, BSNL और Viasat ने इस सर्विस की उपलब्धता, रीजन और कीमत के बारे में कोई जानकारी साझा नहीं की है। इस सर्विस के जरिए BSNL दूसरी टेलीकॉम कंपनियों से एक कदम आगे जरूर निकल गया है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...