Libya : लीबिया के पूर्व तानाशाह मुअम्मर गद्दाफी के बेटे सैफ अल-इस्लाम गद्दाफी की हत्या कर दी गई है। उनके कार्यालय के मुताबिक, अज्ञात बंदूकधारियों ने उनके घर में घुसकर इस घटना को अंजाम दिया। इसके बाद लीबिया में राजनीतिक हलचल तेज हो गई है।मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, गद्दाफी परिवार ने कहा कि ये हत्या उस वक्त हुई, जब सैफ अल-इस्लाम अपने बगीचे में थे। हमलावरों ने उन पर गोलियां चलाईं और तुरंत मौके भाग गए। सैफ लंबे वक्त तक जेल में थे। उन्होंने लंबे वक्त तक गुमनामी वाली जिंदगी जी और अब राष्ट्रपति चुनाव लड़ने की कोशिश की।
पढ़ें :- Kolkata Emergency Landing : काठमांडू से इस्तांबुल जाने वाली फ्लाइट की कोलकाता में आपात लैंडिंग
बता दें, सैफ के पास वर्तमान में कोई पद नहीं था। लेकिन अपने पिता के 40 साल के लंबे शासन के दौरान, उन्हें देश का सबसे ताकतवर शख्स माना जाता था। अब तक इस हत्याकांड के बारे में अधिक जानकारी पब्लिक नहीं हुई है।
सैफ अल-इस्लाम गद्दाफी की हत्या की खबर ने पूरी दुनिया को चौंका दिया है। गद्दाफी परिवार के सदस्यों ने मीडिया को जानकारी दी है कि हमलावर पूरी तैयारी के साथ आए हुए थे।